Move to Jagran APP

सीएम का पुतला फूंकने पर पुलिस से झड़प

मुजफ्फरनगर : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से लखनऊ में रोकने पर सपा कार्यकता

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 11:50 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 11:50 PM (IST)
सीएम का पुतला फूंकने पर पुलिस से झड़प
सीएम का पुतला फूंकने पर पुलिस से झड़प

मुजफ्फरनगर : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से लखनऊ में रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। महावीर चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के प्रयास पर पुलिसकर्मियों से झड़प हुई।

loksabha election banner

महावीर चौक स्थित कार्यालय पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने के लिए कार्यालय से नारेबाजी करते हुए महावीर चौक पर पहुंचे। सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पुतला फूंकने का विरोध किया। सपाइयों ने दो बार पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पुतला उनसे छीन लिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों में जमकर झड़प हुई। बाद में सपाइयों ने पुतले के अवशेष में आग लगाई। इसके बाद कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी जुलूस के रूप में कचहरी पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सपाइयों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और गिरफ्तारी देने की बात कही। सिटी मजिस्ट्रेट ने सिविल लाइन प्रभारी से वाहन आने को कहा। हालांकि बाद में सपाइयों ने 60 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूची पुलिस को सौंपी। सपाइयों ने कहा कि सपा अध्यक्ष को प्रयागराज जाने से रोकना सरकार का दमनकारी कदम है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, पूर्व मंत्री उमा किरण, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, नेता चंदन चौहान, सतेंद्र सैनी, राकेश शर्मा, जिया चौधरी, वसी अंसारी, साजिद हसन, अंसार आढ़ती, शमशाद खान, शौकत अंसारी, महेश बंसल, गौरव जैन, विनय पाल व दिलशाद अंसारी आदि मौजूद रहे।

-----

मीनाक्षी चौक पर फूंका सीएम का पुतला

मुजफ्फरनगर : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोकने पर सपा छात्रसभा ने भी विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने मीनाक्षी चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। पुलिस जब तक मीनाक्षी चौक पर पहुंची तब तक कार्यकर्ता मौके से चले गए। इस दौरान अनस खान, शाहवेज, शकील, असलम, अनस अब्बासी, जिशान, विशाल जैदी, फरमान, रिहान व तालिब आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.