Move to Jagran APP

सपा-बसपा का गठबंधन नापाक : सुरेश खन्ना

मुजफ्फरनगर : नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने बसपा-सपा गठबंधन को नापाक बताया। कहा कि उनके

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 11:16 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 11:16 PM (IST)
सपा-बसपा का गठबंधन नापाक : सुरेश खन्ना
सपा-बसपा का गठबंधन नापाक : सुरेश खन्ना

मुजफ्फरनगर : नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने बसपा-सपा गठबंधन को नापाक बताया। कहा कि उनके विचार और दिल नहीं मिले, बल्कि सत्ता की लालसा में गठबंधन किया है। जनता मजबूत सरकार चाहती है मजबूर नहीं। वर्ष 2019 में फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। सवर्णो को 10 फीसदी आरक्षण भाजपा सरकार का ऐतिहासिक कदम है।

loksabha election banner

सदर विधायक कपिलदेव के गांधीनगर स्थित आवास पर रविवार को पत्रकार वार्ता में सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश में 8.33 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हैं। शहरी क्षेत्रों में 8.25 लाख शौचालय बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती अहसानफरामोश हैं। पूर्व में भाजपा ने सहयोग दिया, लेकिन बसपा ने हर बार भाजपा को धोखा दिया। भाजपा को सत्ता से बाहर करने को एक बार फिर वे साथ आए हैं, लेकिन जनता समझदार है। मोदी जी अब तक के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। भाजपा की योजनाएं गरीब जनता के उत्थान को बनती है। देश की जनता चाहती है कि नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बने। इस बार भाजपा का लक्ष्य 73 प्लस सीटों का है। भाजपा बनाएगी राममंदिर

सपा में कानून व्यवस्था का बुरा हाल रहा, जिसके चलते प्रदेश में विकास नहीं हो पाया। अयोध्या में राममंदिर निर्माण में कांग्रेस ने अड़ंगा लगाया था, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल की महती भूमिका रही। भाजपा राममंदिर बनवाएगी। नगर निगम बनाने पर हो रहा विचार

मुजफ्फरनगर नगरपालिका को नगर निगम बनाने और सीमा विस्तार के मुद्दे पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए स्वच्छ सर्वेक्षण में सुधार की दरकार है। विधायक कपिल देव अग्रवाल इसके लिए प्रयासरत हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.