वाहे गुरु-वाहे गुरु से गूंजा कस्बा
शुक्रवार को सिख समाज ने गुरु गोविद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्षय में कस्बे में प्रभातफेरी निकाली। वाहे गुरु-वाहे गुरु के शबद-कीर्तन से कस्बा गूंज उठा। जगह-जगह प्रभातफेरी का स्वागत किया गया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। शुक्रवार को सिख समाज ने गुरु गोविद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में कस्बे में प्रभातफेरी निकाली। वाहे गुरु-वाहे गुरु के शबद-कीर्तन से कस्बा गूंज उठा। जगह-जगह प्रभातफेरी का स्वागत किया गया।
जानसठ रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू हुई प्रभात फेरी जानसठ रोड, फ्लाईओवर, जानसठ तिराहा होते हुए बिद्दीबाड़ा बाजार स्थित गुरुद्वारा राममूर्ति पहुंची। यहां से राजाराम मंडी में रमित खरबंदा के आवास पहुंची। यहां प्रसाद बांटा गया। सिख श्रद्धालु ढोल-मजीरों के साथ शबद-कीर्तन और गुरुवाणी का गुणगान करते हुए साथ चल रहे थे। प्रभात फेरी का जगह-जगह स्वागत किया गया। उसके बाद प्रभात फेरी वापस गुरुद्वारा पहुंची। प्रभात फेरी में ज्ञानी हरभजन सिंह, ज्ञानी सोहन सिंह, लखबीर सिंह, सतपाल सिंह, गुरमीत सिंह, जुगिदर सिंह, जसवीर सिंह, गुरमीत सिंह, हरबंस सिंह आदि मौजूद रहे। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान लखबीर सिंह ने बताया कि दो जनवरी को गुरु गोविद सिंह का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। पांच दिन तक नगर में प्रभातफेरी निकाली जाएगी।