Move to Jagran APP

विज्ञान के चमत्कारों को मॉडल के जरिये समझाया

जिला विज्ञान क्लब की ओर से वैदिकपुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी में 47वीं जवाहरलाल नेहरू राज्य बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का विषय जीवन की चुनौतियों के लिए वैज्ञानिक समाधान रहा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 08:23 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 08:23 PM (IST)
विज्ञान के चमत्कारों को मॉडल के जरिये समझाया
विज्ञान के चमत्कारों को मॉडल के जरिये समझाया

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। जिला विज्ञान क्लब की ओर से वैदिकपुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी में 47वीं जवाहरलाल नेहरु राज्य बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का विषय जीवन की चुनौतियों के लिए वैज्ञानिक समाधान रहा। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के चमत्कारों को मॉडल के माध्यम से दर्शाया।

loksabha election banner

प्रदर्शनी का शुभारंभ डीआईओएस गजेंद्र कुमार सिंह, प्रधानाचार्या शैली रंजन और क्लब के कोर्डिनेटर डॉ. विकास कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। डीआईओएस ने कहा कि बाल वैज्ञानिक संवेदनशील बनें। विज्ञान के माध्यम से अपने जीवन और दूसरों के जीवन को आसान बनाने का प्रयास किया जाए। प्रयोगात्मक कार्यों को बढ़वा दें। शिक्षकों से अपील की कि बच्चों को विज्ञान के सिद्धांत से जोड़े और स्वयं नवाचारी बनें। प्रदर्शनी में कृषि एवं जैविक खेती, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, संसाधन प्रबंधन, अपशिष्ट प्रबंधन, परिवहन एवं संचार आदि पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए गए। इस दौरान मुस्कान, विशाखा, आंचल, नंदिनी, अनुप्रिया, तनिशा शर्मा, मानसी आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी। इस दौरान अभिषेक गर्ग, भूपेंद्र कुमार, संदीप कौशिक, राजकुमार जैन, मदन गोपाल, राजीव राठी, सुनील कुमार, राखी कौशिक, अंजु वर्मा, रिजवान आदि मौजूद रहे। - संजीव तोमर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.