वातानुकूलित बस पटलने से बची, कई चोटिल
नेशनल हाईवे-58 पर सोमवार शाम उत्तराखंड परिवहन की वातानुकूलित बस पलटने से बची। दुर्घटना में कई यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए। बस देहरादून से दिल्ली जा रही थी।
खतौली (मुजफ्फरनगर) : नेशनल हाईवे-58 पर सोमवार शाम उत्तराखंड परिवहन की वातानुकूलित बस पलटने से बची। दुर्घटना में कई यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए। बस देहरादून से दिल्ली जा रही थी। टायर फटने से दुर्घटना हुई। यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली भिजवाया गया।
उत्तराखंड के भगवानपुर निवासी कुलवंत ¨सह उत्तराखंड डिपो की वातानुकूलित बस पर चालक है। सोमवार को वह देहरादून से सवारी लेकर दिल्ली के लिए चला था। खतौली में नेशनल हाईवे पर बस का टायर फट गया। बस अनियंत्रित होकर रायपुर नंगली गांव के पास डिवाइडर की नाली में फंस गई। यूपी-100 ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घटना में कई यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। यात्रियों को उत्तराखंड की अन्य बस से दिल्ली भिजवाया गया। बस में एक विदेशी पर्यटक महिला यात्री समेत 35 लोग सवार थे।