Move to Jagran APP

रालोद कार्यकर्ताओं ने मिल अधिकारियों को बंधक बनाया

गन्ना किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रालोद के कार्यकर्ताओं ने शुगर मिल में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने वार्ता करने आए मिल के अधिकारियों को बंधक बनाकर अपने बीच बैठाया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2020 11:51 PM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2020 06:05 AM (IST)
रालोद कार्यकर्ताओं ने मिल अधिकारियों को बंधक बनाया
रालोद कार्यकर्ताओं ने मिल अधिकारियों को बंधक बनाया

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। गन्ना किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रालोद के कार्यकर्ताओं ने शुगर मिल में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने वार्ता करने आए मिल के अधिकारियों को बंधक बनाकर अपने बीच बैठाया।

prime article banner

रालोद के जिला उपाध्यक्ष विकास बालियान के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने मंसूरपुर शुगर मिल में धरना दिया ।रालोद नेताओं व किसानों ने कहा कि इण्डेट कम काटने के कारण गन्ना खेतों में खड़ा हुआ है। किसानों ने मिल की पेराई क्षमता व गन्ने की पर्चियां बढ़ाने की मांग की। धरनास्थल पर शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविद कुमार दीक्षित व केन मैनेजर बलधारी सिंह व अन्य अधिकारी वार्ता के लिए पहुँचे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बंधक बनाकर धरने पर बैठा लिया।मिल अधिकारियों द्वारा किसानों के खेतों में खड़ा एक-एक गन्ना लेने का आश्वासन देने पर ही धरना समाप्त हुआ। केन मैनेजर बलधारी सिंह ने आश्वासन दिया कि पेराई का दसवां हफ्ता समाप्त होने पर सर्वे कराकर यह पता लगाया जाएगा कि किस किसान का कितना गन्ना शेष है। उसी हिसाब से किसानों की पर्चियां बढ़ा दी जाएंगी। उन्होंने एडिश्नल बांड बढ़ाने से साफ इन्कार कर दिया। धरने की अध्यक्षता हनीफ ने की। धरने पर बैठने वालों में प्रधान अशोक राठी, राजेश्वर, जगपाल, इन्दर भगत जी, आनंद, सुभाष चौधरी, मनोज व मोहन चौधरी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.