Move to Jagran APP

हुनरमंद महिलाओं को किया सम्मानित

आर्ष सेवा संस्थान द्वारा महिला उत्थान प्रशिक्षण केंद्र गांव इलाहाबास में बीते छह माह से चल रहे सिलाई-कटाई व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र के समापन पर आयोजित दीक्षांत समारोह में हुनरमंद महिलाओं प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 11:49 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 11:49 PM (IST)
हुनरमंद महिलाओं को किया सम्मानित
हुनरमंद महिलाओं को किया सम्मानित

संसू, मोरना : आर्ष सेवा संस्थान द्वारा महिला उत्थान प्रशिक्षण केंद्र इलाहाबास में बीते छह माह से चल रहे सिलाई-कढ़ाई व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र के समापन पर आयोजित दीक्षांत समारोह में हुनरमंद महिलाओं प्रमाण-पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि संस्कार चेतना मंच के संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ सिलाई-कढ़ाई, बुनाई, कंप्यूटर, पेंटिग, ब्यूटीशियन व लिफाफे बनाना आदि व्यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने चाहिए, ताकि वे स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सके। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के स्वामी भजनानंद महाराज ने कहा कि परिश्रम, ईमानदारी और अनुशासन जीवन से हमेशा सफलता मिलती है। समारोह को आर्ष सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चंद गोयल, संस्थापक मंजू गुप्ता, सेवानिवृत शिक्षक शांता प्रकाश आर्य, डॉ. धर्मवीर सिंह, साध्वी कृष्ण कांता, प्रशिक्षक सविता देवी, विमल प्रकाश गुप्ता व प्रधानाचार्य संजीव कुमार आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व सामवेद पारायण महायज्ञ में सैकड़ों लोगों ने पूर्ण आहुति दी तत्पश्चात अतिथियों द्वारा हुनरमंद महिलाओं को प्रमाण-पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में यजमान सुभाष चंद, श्लोचना, संजय सिंह, कविता, महेंद्र, रमेश, सुरेंद्र वर्मा, अजय गर्ग, प्रभात गुप्ता व आयर गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.