नेताजी व बाल ठाकरे को किया याद
क्रांति सेना कार्यालय पर रविवार को आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर दोनों के चित्रों पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। क्रांति सेना नेताओं ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आजादी के महानायक थे।
मुजफ्परनगर, जेएनएन। क्रांति सेना कार्यालय पर रविवार को आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर दोनों के चित्रों पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। क्रांति सेना नेताओं ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आजादी के महानायक थे।
सैल्यूट तिरंगा संस्था ने कूकड़ा गेट नंबर तीन स्थित कार्यालय पर नेताजी की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कुलदीप त्यागी ने आजादी की लड़ाई में नेताजी की भूमिका पर प्रकाश डाला। मोरना : सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर शुक्रतीर्थ स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आश्रम में 'जय हिद' के नारे गूंजे। नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
स्वामी प्रेमानंद महाराज व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष सूबेदार अशोक कुमार ने कहाकि नेताजी जैसे वीर सपूतों को शत्-शत् नमन करना चाहिए। इससे पूर्व हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं, कारगिल शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुरेश चंद्र त्यागी नेताजी का जीवन पर प्रकाश डाला।
उधर, भोकरहेड़ी में राष्ट्रीय किसान शेर बल के अध्यक्ष सुमित सहरावत ने आजादी के लिए नेताजी के संघर्ष का बखान किया। खतौली : शिवसेना कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण भूड़ पर रविवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस और शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की जयंती मनाई। दोनों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उधर, आर्य समाज शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में देश की आजादी में नेताजी के योगदान पर प्रकाश डाला गया। दुर्गापुरी स्थित भाकियू के नगराध्यक्ष भारतवीर आर्य के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी नेताजी के आदर्श जीवन में अपनाए। चरथावल : श्रीअरविद निकेतन आश्रम में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में धर्मराज सिंह त्यागी ने सुभाषचंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। बालकृष्ण गुप्ता, धर्मराज त्यागी, आचार्य विनोद कुमार, जसवीर त्यागी, मीरा देवी, सोनू, विकास आर्य, नन्दकिशोर त्यागी, लीजो देवी व शशि आदि उपस्थित रहे।