प्रभु श्रीराम की शरण में पहुंचे विभीषण
पुरकाजी : कस्बे में मेन रोड स्थित रामलीला भवन में चल रही रामलीला के 12वें दिन लंका से विभीषण राम के पास आ गए।
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Oct 2018 11:24 PM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 11:24 PM (IST)
पुरकाजी : कस्बे में मेन रोड स्थित रामलीला भवन में चल रही रामलीला के 12वें दिन लंका से विभीषण के कूच कर भगवान श्रीराम से मिलने के प्रसंग का मंचन किया गया। श्रद्धालुओं ने जमकर तालियां बजाई। रामेश्वरम मंदिर की स्थापना करने का दृश्य देखने लायक था। नल-नील का समुद्र पर पुल बनाना व वानर सेना का लंका कूच करना दिखाया गया। आर्ट कला ग्रुप के कलाकारों ने भजन सुनाए व नृत्य नाटिका दिखाई। कमेटी के वालंटियर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। मणिकांत गोयल, वीरेंद्र ¨सह, हरिराम सक्सेना, अनिल गर्ग, पीयूष राणा, भानू शर्मा, आनंद धीमान, सुशील कर्णवाल व मनोज कर्णवाल आदि लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें