मोदी सरकार में बढ़े आतंकी हमले
रालोद पदाधिकारियों ने कहा, भाजपा सरकार जुमलेबाज।
मुजफ्फरनगर : रालोद युवा मोर्चा के अध्यक्ष वसीम रजा ने कहा कि देश का माहौल खराब किया जा रहा है। लोकतंत्र खतरे में है। जांच एजेंसियों से जनता का विश्वास उठ रहा है। किसान, नौजवान और व्यापारी परेशान हैं। मोदी सरकार में देश में आतंकी हमले बढ़े हैं।
पार्टी कार्यालय पर रालोद पदाधिकारियों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि 27 फरवरी को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शहर में बाइक रैली निकालेंगे। हाईवे से रैली का शुभारंभ होगा। चार मार्च को चरथावल के पांच गांवों में नुक्कड़ सभा होंगी। पूर्व मंत्री योगराज ¨सह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद आतंकी हमले बढ़े हैं। फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत पर राजकीय शोक घोषित किया जाता है, लेकिन जवानों की शहादत पर राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया गया। भाजपा सरकार में ज्यादा सैनिक शहीद हुए हैं। पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार वादे करती है, लेकिन पूरे नहीं होते। विदेशों में जमा कालाधन अभी तक नहीं आया। पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी ने कहा कि रालोद ही किसान, मजदूर और युवा का भला चाहता है। इस दौरान पउप्र. प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, विदित मलिक व जगपाल ¨सह आदि मौजूद रहे।