मुजफ्फरनगर में हाईवे पर 20 फीट लंबा अजगर आने से फैली दशहत, घंटों आवागमन रहा बाधित
मुजफ्फरनगर में विशाल अजगर के सड़क पर आने से पुरकाजी-लक्सर हाईवे घंटों बाधित रहा। वहीं, सहारनपुर के रेडा गांव में ...और पढ़ें

पुल किनारे पड़ा अजगर। जागरण
HighLights
अजगर ने पुरकाजी-लक्सर हाईवे पर यातायात रोका।
सहारनपुर में सांड़ों ने घेर में बंधी भैंस को मार डाला।
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी-लक्सर हाईवे के धमात पुल के निकट सड़क के बीच में जंगल से अजगर आ जाने के कारण घंटों रास्ता बाधित रहा। बाद में अजगर सड़क पार कर जंगल में चला गया।
बुधवार रात साढ़े दस बजे एक विशालकाय अजगर पुरकाजी-लक्सर हाईवे के धमात पुल के निकट जंगल से हाईवे के बीच में आ गया। अजगर सड़क के बीच में पड़ा रहा। इससे राहगीरों में दहशत फैल गई और रास्ता बाधित हो गया। घंटों बाद अजगर सड़क पार कर जंगल में चला गया। प्रत्यक्षदर्शी रोहित कुमार, सुशील कुमार व शैंकी के अनुसार अजगर की लंबाई 20 फीट से ऊपर होगी।
10 से अधिक सांड़ घेर में घुसे, वहां बंधी भैंस को मार डाला
सहारनपुर। रेडा गांव में घेर में बंधी एक भैंस को बेसहारा घूम रहे गोवंशी ने टक्कर मार दी, जिससे भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित सतीश पुत्र भोपाल निवासी रेडा बताया कि भैंस रोज की तरह घेर में बंधी थी। रात लगभग तीन बजे 10 से भी अधिक सांड़ घेर में घुस आये और भैंस पर अचानक हमला कर दिया।
सींग से लगी गंभीर चोटों के कारण भैंस ने दम तोड़ दिया। आवाज सुन कर सतीश मकान से नीचे आया तो बड़ी मुश्किल से सांड़ाें को घेर से बाहर निकाला। पशुपालक लाखों रूपये से अधिक का नुकसान बता रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। लोगों का कहना है कि गांव में बेसहारा पशुओं की संख्या बढ़ गई है।
ये खेतों और घरों में घुसकर नुकसान करते हैं। पहले भी फसल बर्बाद करने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा गोवंश को गौशाला भेजने की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
