जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने सुना सीएम का संवाद
मिशन शक्ति अभियान की कड़ी में महिला ग्राम प्रधानों और स्वयं सहायता समूहों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संवाद किया। सोमवार को खंड विकास कार्यालय पर सीएम के वर्चुअल संवाद का एलसीडी पर लाइव प्रसारण देखा गया। मुख्यमंत्री ने संवाद में कहा समाज में महिलाओं को जागरूक करने में महिला जनप्रतिनिधियों की बड़ी भूमिका है।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। मिशन शक्ति अभियान की कड़ी में महिला ग्राम प्रधानों और स्वयं सहायता समूहों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संवाद किया। सोमवार को खंड विकास कार्यालय पर सीएम के वर्चुअल संवाद का एलसीडी पर लाइव प्रसारण देखा गया। मुख्यमंत्री ने संवाद में कहा समाज में महिलाओं को जागरूक करने में महिला जनप्रतिनिधियों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की शिक्षा दी। सरकार की लाभकारी योजनाओं और विकास कार्यो से अवगत कराया। सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में मजबूत पंचायत बेहद जरूरी है। इस दौरान बीडीओ पवन विश्वकर्मा, केपी सिंह, विजय शेखर, दीपक ध्रुव, धर्मेद्र बालियान, सतीश कुमार, सुरेंद्र कुमार प्रधान हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे। -जासं