ऑनलाइन शॉपिग के विरोध में प्रदर्शन
खिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन शापिग के विरोध में प्रदर्शन किया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन शॉपिग के विरोध में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिग व्यवस्था बंद होनी चाहिए। विदेशों से आने वाले सामान पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। इस दौरान व्यापारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
नई मंडी के चौड़ी गली चौराहा पर एकत्र व्यापारियों ने ऑनलाइन शॉपिग का विरोध किया। प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था से उनका व्यापार चौपट हो गया है। बाजारों से रौनक गायब होने लगी है। अनेकों बड़ी विदेशी कंपनियों ने ऑनलाइन का बाजार तैयार कर उन्हें नुकसान पहुंचाया है। इन कंपनियों को क्वालिटी का पता नहीं है। महेश चौहान और राजेश काटी ने कहा कि दुकानदार महंगी दुकानें लेकर कारोबार जमाते हैं। व्यापारी तमाम तरह के टैक्स अदा करते हैं, लेकिन उसके बाद भी दुकानदारों का उत्पीड़न होता है। त्यौहार नजदीक आ रहे हैं, मगर बाजार से ग्राहक गायब हैं। प्रदर्शन में राजेंद्र सिंघल, जयपाल शर्मा, नीरज बंसल, अनुराग सिघल, प्रमोद त्यागी, सचिन पटाखा, गौरव जैन, अंशुमान अग्रवाल, अनिल तायल आदि मौजूद रहे।