Move to Jagran APP

नारी शक्ति की यही पुकार, मोदीजी दूसरी बार

मुजफ्फरनगर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बॉथम ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 11:09 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 11:09 PM (IST)
नारी शक्ति की यही पुकार, मोदीजी दूसरी बार
नारी शक्ति की यही पुकार, मोदीजी दूसरी बार

मुजफ्फरनगर : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बॉथम ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कहा कि महिलाएं मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। मोदी सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। नारी शक्ति फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है।

loksabha election banner

नई मंडी स्थित मेहता क्लब में हुए विजय शक्ति महिला सम्मेलन में बॉथम ने केंद्र सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंतिम पंक्ति के नागरिक को भी योजनाओं का लाभ दिया गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रावल ने कहा कि मोदीजी ने भयमुक्त वातावरण दिया। जिलाध्यक्ष अंजलि चौधरी ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम हो रहा है। राजनंदेश्वरी, डॉ. सुनीता बालियान, सुनीता शर्मा, सोनिया स्वरूप, रमा गुप्ता, अनु अग्रवाल, सुधाराज शर्मा, महेशो चौधरी, एकता गुप्ता, बबीता गुप्ता, बॉकी ठाकुर, प्रीति खन्ना, नीरू शर्मा, रोशनी पांचाल, दुलारी मित्तल, भाजपा के जिला महामंत्री हरीश अहलावत, बिजेंद्र अग्रवाल, सत्यपाल, विश्ल गर्ग व विपुल भटनागर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.