Move to Jagran APP

रुकैया का दर्द सुन भावुक हुईं प्रियंका

जागरण संवाददाता मुजफ्फरनगर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा घायल रुकैया से मिलकर भावुक हो गई। रुकैया ने रोते हुए मारपीट व घर में हुई तोड़फोड़ का दर्द कांग्रेस नेता से साझा किया। प्रियंका गांधी ने न सिर्फ रुकैया के एक-एक शब्द को सुना बल्कि उसको ढांढस भी बंधाया। घर में तोड़फोड़ की दास्तां सुनाते हुए बुजुर्ग इंतशार भी अपने आंसु नहीं रोक सके तो प्रियंका गांधी ने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 12:07 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 06:08 AM (IST)
रुकैया का दर्द सुन भावुक हुईं प्रियंका
रुकैया का दर्द सुन भावुक हुईं प्रियंका

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा घायल रुकैया से मिलकर भावुक हो गईं। रुकैया ने रोते हुए मारपीट व घर में हुई तोड़फोड़ का दर्द कांग्रेस नेता से साझा किया। प्रियंका ने न सिर्फ रुकैया के एक-एक शब्द को सुना, बल्कि उसको ढांढस भी बंधाया। घर में तोड़फोड़ की दास्तां सुनाते हुए बुजुर्ग इंतशार भी अपने आंसू नहीं रोक सके तो प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

loksabha election banner

20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शहर भर में उग्र प्रदर्शन हुआ था। हंगामे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 73 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के लिए की गई दबिश के दौरान पुलिस पर घरों में तोड़फोड़ व लोगों से मारपीट के भी आरोप लगे। शनिवार को कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव गुपचुप तरीके से उपद्रव के पीड़ितों से मिलने पहुंच गई। किदवई नगर स्थित मौलाना असद रजा हुसैनी के घर पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ने कई घायलों से मुलाकात की। जसवंतपुरी निवासी 22 वर्षीय रुकैया पुत्री कादिर ने प्रियंका वाड्रा को बताया कि परिजनों ने दहेज में देने के लिए सामान खरीदकर घर पर रखा था। आरोप लगाया कि 20 दिसंबर की रात पुलिस उनके घर में घुस गई और दहेज के लिए एकत्र किया गया सारा सामान तोड़फोड़ दी। उसके चाचा साजिद को पुलिस ने बेरहमी से पीटा। विरोध किया तो पुलिस ने उसे भी बर्बरता से पीटा, जिससे वह घायल हो गई और उसके सिर में 16 टांके आए। आपबीती सुनाते-सुनाते रुकैया की आंख से आंसू निकलने लगे तो कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ने समझाया कहा कि वह भारत की बेटी है और उसे मुसीबतों से डटकर मुकाबला करना आना चाहिए। इसके बाद कांग्रेस नेता बुजुर्ग इंतशार अहमद से मिलीं। इंतशार ने आरोप लगाया कि 20 दिसंबर की रात पुलिस उसके घर में घुस आई थी और घर में रखा एक-एक सामान तोड़ दिया था। प्रियंका गांधी वाड्रा ने इंतशार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मदरसा प्रबंधक मौलाना असद रजा हुसैनी से भी प्रियंका वाड्रा ने बात कर 20 दिसंबर को मदरसा हौजा-ए-इल्मिया में हुई पुलिस कार्रवाई के बारे में जानकारी ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.