रामलला के दर्शन को पीएम के पास समय नहीं : तोगड़िया
अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद के संस्थापक ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना। कहा, भाजपा में कांग्रेसियों के आने से पार्टी का हुआ कांग्रेसीकरण।
मुजफ्फरनगर : अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम ने कांग्रेसियों को भाजपा में लेकर बीजेपी का कांग्रेसीकरण कर दिया है। प्रधानमंत्री के पास रामलला के दर्शन के लिए समय नहीं है, जबकि मस्जिदों में जा रहे हैं। इससे ¨हदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। तोगड़िया ने कहा कि 21 अक्टूबर को राम मंदिर निर्माण के लिए कार्यकर्ता अयोध्या कूच करेंगे।
डॉ. तोगड़िया ने द्वारिकापुरी स्थित मनोज मित्तल के आवास पर सोमवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जिन वादों के साथ केंद्र और प्रदेश की सत्ता में काबिज हुई, उन्हें भूल गई है। प्रधानमंत्री रीता बहुगुणा समेत कई कांग्रेसियों को भाजपा में लाए। इससे भाजपा में कांग्रेस की नीतियां हावी हो गईं। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की विचारधारा अपना ली है। इससे आरएसएस, भाजपा और ¨हदू संगठनों में दशकों से निष्ठा से कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। इस समय भाजपा में अपनों को दरकिनार कर पराए को महत्व देने की नीति अपनाई जा रही है। जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि मोदीजी प्रधानमंत्री बनने के बाद रामलला के दर्शन करने अयोध्या नहीं गए, जबकि राम के नाम पर वे केंद्र की सत्ता में काबिज हुए। तंज कसते हुए कहा कि पीएम मस्जिदों में जाने और वॉलमार्ट खोलवाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण, ठाकुर समेत सवर्ण जातियों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है, लेकिन भाजपा इसके लिए ¨चतित नहीं है। जो मामले कोर्ट में जाने चाहिए, उन्हें संसद में ले जाया जा रहा है और जिन प्रकरण का संसद के माध्यम से निस्तारण होना चाहिए, वे कोर्ट में जा रहे हैं। कहा कि 21 अक्टूबर को राममंदिर निर्माण के लिए कार्यकर्ता अयोध्या कूच करेंगे। इस दौरान आशीष जैन, महेश मित्तल, नरेश संगल व अक्षय वालिया आदि मौजूद रहे।