Move to Jagran APP

लॉकडाउन उल्लंघन की वीडियोग्राफी की, लोगों को दौड़ाया

कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे। ऐसे लोग गली-मोहल्लों में झुंड बनाकर दिखाई देते हैं। रविवार को इन्हें सबक सिखाने के लिए पुलिस सख्ती बरती। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की वीडियोग्राफी की और इन्हें खूब दौड़ाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 11:45 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 06:05 AM (IST)
लॉकडाउन उल्लंघन की वीडियोग्राफी की, लोगों को दौड़ाया
लॉकडाउन उल्लंघन की वीडियोग्राफी की, लोगों को दौड़ाया

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे। ऐसे लोग गली-मोहल्लों में झुंड बनाकर दिखाई देते हैं। रविवार को इन्हें सबक सिखाने के लिए पुलिस सख्ती बरती। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की वीडियोग्राफी की और इन्हें खूब दौड़ाया। अब इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

loksabha election banner

सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने दोपहर को फोर्स के साथ मुख्य मार्गो और गली-मोहल्लों में भ्रमण किया। लॉकडाउन का उल्लंघन कर घरों से बाहर घूमते मिले लोगों की वीडियोग्राफी कराई। लाठियां फटकार कर उन्हें घर में खदेड़ा। पुलिस की कार्रवाई सड़कों व गली-मोहल्लों में घूम रहे लोगों में अफरातफरी मची रही। पुलिस ने क्वारंटाइन किए गए लोगों की उनके घरों पर जा जानकारी ली। सीओ ने बताया कि लॉकडाउन की उल्लंघन करने वालों की वीडियोग्राफी कराई। उसके आधार पर उनकी पहचान कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ऐसे लोगों की एफआइआर की होम डिलीवरी की जाएगी। पुलिस ने बेवजह वाहनों से घूमते मिले लोगों को रोका। उनके वाहनों का चालान किया। लॉकडाउन का उल्लंघन को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। इसमें किसी की सिफारिश नहीं मानी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.