सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा कार्यालय पर किया पौधारोपण
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले में चलाये जा रहे सेवा ही संगठन अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के गांधीनगर स्थित जिला कार्यालय पर पौधारोपण किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि सेवा ही संगठन अभियान के तहत जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान वैक्सीनेशन व पौधारोपण किया है।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले में चलाये जा रहे सेवा ही संगठन अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के गांधीनगर स्थित जिला कार्यालय पर पौधारोपण किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि सेवा ही संगठन अभियान के तहत जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान, वैक्सीनेशन व पौधारोपण किया है। उन्होनें कहा कि अगर पर्यावरण बचाना है तो ज्यादा से ज्याद पौधे लगाएं ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए हम एक अच्छा वातावरण तैयार कर सकें। इस अवसर पर विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत सदस्य श्रीभगवान शर्मा, राजीव गर्ग, गीता जैन, महामंत्री रोहिल बाल्मीकी, सुधीर खटीक, प्रमोद कश्यप, केके शर्मा, राकेश कुमार, प्रतीक शर्मा व रमेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
सपा नगर अध्यक्ष-सिपाही विवाद का पटाक्षेप
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में सपा नगर अध्यक्ष से थाने में सिपाही के अभद्रता करने के मामले का पटाक्षेप हो गया। सपाइयों में पुलिस के प्रति रोष था। इंस्पेक्टर ने मंगलवार को दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
खतौली थाने में तैनात सिपाही ने सपा नगर अध्यक्ष इरशाद जाट से अभद्रता कर दी थी, जिससे सपा कार्यकर्ताओं में रोष था। सपा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सीओ राकेश सिंह से मिलकर मामले से अवगत कराया था। उन्होंने इंस्पेक्टर यशपाल सिंह को जांच के लिए निर्देशित किया था। मंगलवार को सपा प्रतिनिधिमंडल को थाने बुलवाया गया। यहां नगराध्यक्ष और सिपाही की बात को सुना। सिपाही ने अपनी गलती मानी। इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। इस दौरान डा. मंसूर-उल-हक, हाजी इकबाल अहमद, अरुण मुखिया, अरशद मुल्तानी, अभिषेक गोयल, विभू शर्मा, नईम मलिक आदि मौजूद रहे।