Move to Jagran APP

मोदी राज में उछाल लेता रहा पेट्रोल-डीजल

मुजफ्फरनगर : भाजपा को देश की सत्ता पर काबिज हुए चार साल बीत गए, लेकिन पेट्रोल व डीजल के

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 May 2018 10:50 PM (IST)Updated: Fri, 25 May 2018 10:50 PM (IST)
मोदी राज में उछाल लेता रहा पेट्रोल-डीजल
मोदी राज में उछाल लेता रहा पेट्रोल-डीजल

मुजफ्फरनगर : भाजपा को देश की सत्ता पर काबिज हुए चार साल बीत गए, लेकिन पेट्रोल व डीजल के दाम काबू में नहीं रह सके हैं। मौजूदा समय में स्थिति यह है कि पेट्रोल 78.44 और डीजल 69.00 प्रतिलीटर तक पहुंच गया है। इसके अलावा खाद्य पदार्थो के दाम भी बेकाबू चल रहे हैं। महंगाई के कारण जनजीवन बेहाल हो गया है।

loksabha election banner

भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार के चार साल पूरे कर लिए हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम वर्ष 2014 से लेकर 2018 तक कभी स्थिरता पर नहीं रह सके हैं। लगातार दामों में उछाल है। वर्ष 2014 में पेट्रोल के दाम 71.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 56.71 रुपये लीटर था, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ता गए। वर्ष 2015 में पेट्रोल अधिकतम मूल्य में 66.93, डीजल अधिकतम 49.57 रुपये प्रति लीटर रहा है। वर्ष 2016 में पेट्रोल 68.94, डीजल 54.57 रुपये अधिकतम राशि में प्रति लीटर रहा है। जबकि वर्ष 2017 में 70.46, डीजल 59.64 प्रति लीटर रहा था। हालांकि मौजूदा समय में तेल कंपनियों रोजाना तेल की कीमतों में वृद्धि और घटाने का काम कर रही है। वर्तमान में पेट्रोल 78.44 और डीजल 69.00 प्रति लीटर है। इन्होंने कहा :

- शहर निवासी नदीम जैदी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के साथ अन्य वस्तुओं के भी दाम कम नहीं है। गैस सिलेंडर पर लगातार पैसे बढ़ रहे हैं। इससे आम नागरिक हलकान हैं।अच्छे दिनों का वादा कर चैन-सकून भी छीन लिया।

- मजहर मियां जैदी ने कहा कि चार में केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम को काबू नहीं कर सकी है। आसमान छू रही महंगाई से राहत देने में सरकार विफल है। तेल की बढ़ती कीमतों मेहनतकश लोगों पर विपरीत प्रभाव डालता है।

पंकज कुमार कहना है कि मूल्य वृद्धि कर सरकार नागरिकों पर बोझ बढ़ा रही है। तेल कंपनियां दाम बढ़ाती हैं, घटाती नहीं है। रोजाना के दाम बदलने के बाद से स्थिति अधिक बेकाबू हुई है। सरकार इससे राहत दिलाए।

अंकित कुमार बोले कि महंगाई ने कमर तोड़ कर रख दी है। सरकार लोगों को राहत देने के बजाए मुश्किलों में डालती आई है। कभी नोटबंदी तो कभी पेट्रोलियम पदार्थो में दाम बढ़ाए गए। मौजूदा समय में लोगों ने वाहन का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। हालात बदलने में वक्त लगता है..

शहर निवासी शैंकी पाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने काफी चीजों को सुधारा है, कुछ सुधार होना बाकी है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े जरूर हैं, लेकिन अन्य वस्तुओं पर राहत है। सभी चीजों पर कंट्रोल पाने में वक्त लगेगा।

शुभम नामदेव ने कहा कि मोदी सरकार ने वैश्विक स्तर पर भारत का नाम चमकाया है। यह गौरव की बात है, हालांकि कुछ चीजों में और बेहतर किए जाने की जरूरत है। युवाओं को रोजगार के रास्ते खोलने की जरूरत है।

अंसारी रोड निवासी अभिषेक नंदा ने कहा कि देश की तरक्की के लिए मोदी टीम बेहतर काम कर रही है। जीएसटी लगने पर युवाओं को रोजगार मिला है, साथ ही देश में टैक्स जमा करने की स्थिति में सुधार आया है।

अंसारी रोड मार्केट निवासी मांगेराम ने कहा कि मोदी राज में देश में विकास हुआ है। पूर्व की सरकारों ने केवल घोषणाएं की थी। केंद्र सरकार पहले काम शुरू करती है उसके बाद एलान होता है। बैंकों की व्यवस्थाएं सुधरी, व्यापार के रास्ते खुले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.