भारत के लिए वीरांगना हर बलिदान को तैयार
पायलट की रिहाई पर खुश हुई महिलाएं।
पुरकाजी : पायलट अभिनंदन की रिहाई की जानकारी मिलते ही महिलाओं ने सरकार का धन्यवाद किया है। कहा कि पाकिस्तान के पायलट की वापसी के निर्णय से सभी जगह खुशी का माहौल है। महिलाओं ने सेना का भी धन्यवाद कर शहीदों की शहादत को सलाम किया। देश सेवा में आगे बढ़कर साथ देने की बात कही है।
ब्लॉक प्रमुख निशी त्यागी का कहना है कि भारत वीरांगनाओं का देश रहा है। हर संघर्ष में महिलाओं ने पुरुषों का साथ देकर देश की सेवा की है। पायलट की घर वापसी से खुशी का माहौल बना है। भूराहेड़ी की पूर्व प्रधान कृष्णा राठी का कहना है कि कमांडर अभिनंदन कर रिहाई एक बेहतर निर्णय है।
अस्तित्व महिला संगठन की डायरेक्टर रेहाना अदीब का कहना है भारत सरकार के दबाव में पायलट अभिनंदन की सकुशल वापसी हो रही है। हमारी वायु सेना ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर हमला कर पुलवामा के शहीदों की शहादत का बदला लिया है, वह सराहनीय है। शिक्षिका तरविद्र कौर का कहना है कि पाकिस्तान छोटा सा देश है। वर्तमान स्थिति में हमें एकजूट होकर रहना चाहिए।