अधिकारी और कर्मचारी चुनाव में लगे, दफ्तर सूने
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अधिकारी एवं कर्मचारी जुटे हैं उन्हें चुनाव की बारीकियां से अवगत कराया जा रहा है। उनके चुनाव में व्यवस्था होने से दफ्तर सूने हो गए हैं।
खतौली : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अधिकारी एवं कर्मचारी जुटे हैं, उन्हें चुनाव की बारीकियां से अवगत कराया जा रहा है। उनके चुनाव में व्यवस्था होने से दफ्तर सूने हो गए हैं। उधर, नागरिक भी दफ्तरों में नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे दफ्तरों में सन्नाटा पसरा हैं।
जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है। अधिकारियों और कर्मियों की सक्रियता भी बढ़ गई है। मतदान को करीब एक सप्ताह शेष रहा गया है, यहां 11 अप्रैल को प्रथम चरण में मतदान होना है। प्रशासन चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में जुटा है। अधिकारियों और कर्मचारियों चुनाव को लेकर ट्रेनिग दी जा रही है। अधिकारियों और कर्मियों के चुनाव में व्यस्त होने से दफ्तर सूने पड़े हैं। वहीं, आचार संहिता लगने से नागरिक भी काम लेकर सरकारी दफ्तरों में नहीं पहुंचे रहे हैं। इस कारण तहसील, खंड विकास आदि में सन्नाटा पसरा है। चुनाव से पहले दफ्तरों में नागरिकों की आवाजाही लगी रहती थी।