नोडल अधिकारी ने परखी सतर्कता
नोडल अधिकारी आरएन यादव ने गुरुवार को क्वारंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। नोडल अधिकारी आरएन यादव ने गुरुवार को क्वारंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्वारंटाइन सेंटरों में कामगारों की संख्या और उनकी टेस्टिग की जानकारी ली। प्रवासी कामगारों दिए जाने वाले खाने की रसोई में जाकर गुणवत्ता को देखा। नोडल अधिकारी ने नेशनल हाईवे पर जिले की सीमा में पुलिस की चेकिग व्यवस्था को परखा।
नोडल अधिकारी आरएन सिंह ने मेप्लस एकडमी व गोल्डन हार्ट एकेडमी के क्वारंटाइन सेंटरों को देखा। प्रवासी कामगारों की संख्या और उनकी टेस्टिग की जानकारी ली। उन्होंने क्वारंटाइन सेंटरों पर भोजन व रहने आदि सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों से क्वारंटाइन सेंटरों में प्रवास कर रहे कामगारों मिलने वाले भोजन की व्यवस्था के बारे में पूछा। मेपल्स स्कूल में रसोई में तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता को देखा। उन्होंने क्वारंटाइन सेंटरों पर सैनिटाइज और साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने नेशनल हाईवे स्थित भंगेला चौकी पर वाहनों चेकिग व्यवस्था को परखा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी, सीओ आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी मौजूद रहे।