Move to Jagran APP

नव दलित लेखक संघ के उपाध्यक्ष बने डा. अमित धर्म सिंह

मुजफ्फरनगर जेएनएन। दिल्ली विश्वविद्यालय में नव दलित लेखक संघ का गठन किया गया जिसमें मुजफ्फरनगर

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 11:58 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 11:58 PM (IST)
नव दलित लेखक संघ के उपाध्यक्ष बने डा. अमित धर्म सिंह
नव दलित लेखक संघ के उपाध्यक्ष बने डा. अमित धर्म सिंह

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। दिल्ली विश्वविद्यालय में नव दलित लेखक संघ का गठन किया गया, जिसमें मुजफ्फरनगर के साहित्यकार डा. अमित धर्मसिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। नदलेस के गठन के साथ दलित लेखक संघ की आरंभिक पत्रिका सोच (छमाही) के संपादन व प्रकाशन का निर्णय भी लिया गया। डा. अमित धर्मसिंह ने बताया कि नवनिर्वाचित सदस्यों व पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि नदलेस पूरी तरह गैरराजनीतिक संगठन रहेगा जो भारतीय संविधान तथा डा. अंबेडकर की वैचारिकी के अनुरूप साहित्यिक, सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजन तथा रचनात्मक कार्य करेगा।

loksabha election banner

सिविल बार में वाटर कूलर का उद्घाटन

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर : सिविल बार एसोसिएशन प्रांगण में विरबक एनीमल हेल्थ इंडिया-गाजियाबाद के तत्वावधान में वाटर कूलर स्थापित कराया गया। वाटर कूलर का उद्घाटन करते हुए सिविल बार एसोसिएशन के महासचिव बिजेंद्र मलिक ने कहा कि वाटर कूलर की स्थापना रामबीर प्रधान के विशेष प्रयास से कराई गई। कंपनी के सीनियर जोनल बिजनेस मैनेजर वीरेंद्र कुमार, राजकुमार, अंकित शर्मा, सिविल बार अध्यक्ष सुगंध जैन, श्यामबीर सिंह, अनुराग त्यागी, आदेश सैनी, सौरभ पंवार, प्रवीण खोकर, राजसिंह रावत, सुधीर गुप्ता आदि अधिवक्ता शामिल रहे।

कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाए सपा की नीतियां

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। सपा कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर के सैनीनगर स्थित आवास पर बुधवार को सभा की, जिसमें पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता अब कमर कस लें और मैदान में जुट जाएं। गांव-शहर में अभियान चलाकर छूटे मतदाता के वोट बनवाएं और उन्हें सपा की नीतियों, योजना और पूर्व में कराए गए कार्यो की जानकारी दें। इस दौरान बसपा व भाजपा छोड़कर आए लोगों को सदस्यता दिलाई गई। अनुराग ठाकुर को मीडिया प्रभारी, अभिषेक शर्मा को विधानसभा क्षेत्र सचिव, नीरज शर्म अभिनव जयंत, को विधानसभा उपाध्यक्ष, लोकेंद्र जयंत को विधानसभा सचिव बनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व सभासद पंकज सैनी, इमरान सिद्दीकी, विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा, काजी फसीह अख्तर व देवेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.