छह माह नरेश और छह माह मनोज होंगे बार अध्यक्ष
-सिविल बार एसो. अध्यक्ष पर प्रत्याशियों को मिले थे एक समान वोट -मंगलवार को दोनों गुटों के लोगों के बीच एल्डर कमेटी ने दिया निर्णय जागरण संवाददाता मुजफ्फरनगर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर मंगलवार को फैसला लिया गया। एल्डर कमेटी के पदाधिकारियों ने चुनावी समीक्षा के बाद अपना निर्णय सुनाया है। जिसमें दोनों प्रत्याशियों को छह-छह माह के लिए अध्यक्ष पद संभालने का मौका दिया गया है। मंगलवार को दोनों गुटों के
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर मंगलवार को फैसला लिया गया। एल्डर कमेटी के पदाधिकारियों ने चुनावी समीक्षा के बाद अपना निर्णय सुनाया है। जिसमें दोनों प्रत्याशियों को छह-छह माह के लिए अध्यक्ष पद संभालने का मौका दिया गया है। मंगलवार को दोनों गुटों के पदाधिकारी मौजूद रहे और जीत पर जश्न मनाया। बाकी पदाधिकारियों की घोषणा सोमवार को कर दी गई थी।
सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव कराए गए थे। प्रत्याशियों के मत पत्रों की सोमवार को गणना की गई। इसमें अध्यक्ष पद को छोड़कर बाकी पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी गई थी, जबकि अध्यक्ष पद पर नरेशचंद गुप्ता और मनोज कुमार शर्मा को एक समान (141) मत मिले थे। जिस कारण दोनों पदों पर वोट बराबर रहने के कारण अंतिम निर्णय नहीं हो सका। इसको लेकर मंगलवार को निर्णय लिए जाना तय हुआ था। मंगलवार को एल्डर कमेटी के चेयरमैन रोहताश सिंह, सदस्य अवध बिहारीलाल गुप्ता, जयनंद त्यागी, हंस कुमार जैन, बीएस महेश आदि ने अध्यक्ष पद पर फैसला सुनाया है। एल्डर कमेटी ने निर्णय दिया कि दोनों प्रत्याशी अध्यक्ष पद छह-छह माह के लिए रहेंगे। पहले छह माह तक नरेशचंद गुप्ता अध्यक्ष पद पर आसीन रहेंगे, जबकि दूसरे छह माह मनोज कुमार शर्मा रहेंगे। फैसला आने के बाद दोनों गुटों के प्रत्याशियों ने खुशी जाहिर की है। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी, चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी, विजेंद्र प्रताप, बिजेंद्र सिंह मलिक आदि मौजूद रहे।