Move to Jagran APP

निर्बाध होगी पेयजल आपूर्ति ईदगाह पहुंचीं पालिकाध्यक्ष

खड़े किए जाएंगे। व्यवस्था देखने के लिए पालिकाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। सभासदों के साथ नागरिकों से भी समस्या की जानकारी ली गई है। सफाई कर्मचारियों की विशेष रूप से तैनाती के निर्देश दिए हैं। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पानी पथ प्रकाश के लिए कर्मचारियों को अलर्ट किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 11:25 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 11:25 PM (IST)
निर्बाध होगी पेयजल आपूर्ति ईदगाह पहुंचीं पालिकाध्यक्ष
निर्बाध होगी पेयजल आपूर्ति ईदगाह पहुंचीं पालिकाध्यक्ष

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। नगर पालिका ने ईद-उल-अजहा को लेकर कमर कस ली है। शहर में निर्बाध पेयजल आपूर्ति रखने की कार्ययोजना तैयार की गई है। सोमवार सुबह दो टैंकर ईदगाह पर खड़े किए जाएंगे। व्यवस्था देखने के लिए पालिकाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। सभासदों के साथ नागरिकों से भी समस्या की जानकारी ली गई है। सफाई कर्मचारियों की विशेष रूप से तैनाती के निर्देश दिए हैं। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पानी, पथ प्रकाश के लिए कर्मचारियों को अलर्ट किया गया है।

prime article banner

रविवार दोपहर को पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस राठी के साथ मिलकर ईदगाह का निरीक्षण किया। ईदगाह की साफ-सफाई के साथ यहां पानी की निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए है। शाही इमाम जाकिर ने अधिकारियों के समक्ष ईदगाह के समक्ष डलावघर हटाने की मांग रखी है। इसके अलावा भी सभासदों ने सड़क, बिजली और पानी के साथ सफाई को लेकर समस्या बताई है। जिस पर ईओ ने सफाई कर्मचारियों को विशेष रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहीं, सोमवार को ईद की नमाज से पहले पेजयल के दो टैंकर खड़े किए जाएंगे। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पड़ने वाली 18 ट्यूबवेलों से निर्बाध आपूर्ति रहेगी। इमरजेंसी के लिए आठ वॉटर टैंकर रखे गए है। विद्युत विभाग से चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की गई। वहीं, पालिका अपने जनरेटर भी लगाकर रखेगी, ताकि आपात स्थिति से निपटा जा सके। निरीक्षण के दौरान सभासद अब्दुल सत्तार, मंसूरी मोहम्मद, उमर एडवोकेट सभासद, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहम्मद तारिक कुरेशी आदि मौजूद रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.