विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तपती गर्मी में नागा बाबा का 41 दिन का अग्नि-तप, देश में खुशहाली व सुख-सम़ृद्धि की कामना

By Rohitash Verma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 28 May 2026 03:26 PM (IST)

मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में नागा बाबा स्वामी जयदेव गिरी महाराज देश की खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए 41 दिन की ...और पढ़ें

अग्नि तपस्या में लीन स्वामी जयदेव गिरी महाराज। जागरण

अग्नि तपस्या में लीन स्वामी जयदेव गिरी महाराज। जागरण

HighLights

  1. नागा बाबा स्वामी जयदेव गिरी की अग्नि तपस्या।

  2. देश में खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना।

  3. मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में 41 दिन का तप।

संवाद सूत्र, मोरना (मुजफ्फरनगर)। तीर्थनगरी शुकतीर्थ में नागा बाबा रघुवीर दशनाम जूना अखाड़ा में देश में खुशहाली व सुख-सम़ृद्धि की कामना को लेकर स्वामी जयदेव गिरी महाराज तपती गर्मी में 41 दिन की अग्नि तपस्या के लिए बैठे हैं।

आश्रम के रमनगिरी महाराज ने बताया कि गुरु स्वामी कार्तिकेय गिरी महाराज के सानिध्य में 22 मई को स्वामी जयदेव गिरी महाराज 41 दिनों की अग्नि तपस्या के लिए बैठ गए थे। प्रतिदिन वे तपती दोपहर को 11 से दो बजे तक तपस्या में लीन रहते हैं। दूरदराज क्षेत्रों से श्रद्धालु प्रतिदिन आकर तपोस्थली की परिक्रमा कर संत सेवा में जुटे हैं। इस दौरान पदमगिरी महाराज, पारस गिरी महाराज, सेवक ईश्वर सिंह आदि समाधि में लीन संत की देखरेख के लिए मौजूद हैं। तपस्या पूर्ण होने पर आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।