विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर में खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे पांच बराती गिरफ्तार, दो गाड़ियां सीज

Published: Wed, 03 Jun 2026 12:54 AM (IST)

मुजफ्फरनगर के बेलड़ा गांव में शादी की बारात में खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

स्टंटबाजी कर रहे पांच बराती गिरफ्तार।

स्टंटबाजी कर रहे पांच बराती गिरफ्तार।

HighLights

  1. बेलड़ा गांव में शादी की बारात में स्टंटबाजी।

  2. पुलिस ने पांच युवकों को किया गिरफ्तार।

  3. दो कारों को जब्त किया, दो का चालान।

संवाद सूत्र, भोपा। पुलिस ने मंगलवार को बेलड़ा गांव में सड़क पर खतरनाक स्टंटबाजी कर आम जनता की जान जोखिम में डालने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्टंट में प्रयुक्त दो कारों को सीज कर दिया, वहीं दो अन्य वाहनों का चालान कर दिया है।

बेलड़ा में सलीम मलिक की बेटी की बरात मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नावला गांव से आई हुई थी। कुछ युवकों ने कारों में सवार होकर मुख्य मार्गों पर हुड़दंग मचाया। कारों के इधर-उधर दौड़ने से ग्रामीणों तथा राहगीरों में दहशत व्याप्त हो गयी।

इसकी वीडियो भी बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की जाने लगी। स्टंटबाजी के साथ साथ दबंगई दिखाने को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।

वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई जिसके बाद भोपा पुलिस ने स्टंटबाजी में प्रयुक्त थार तथा स्विफ्ट को सीज कर दिया। दो अन्य गाड़ियों का 10,000 रुपये का चालान किया गया।

स्टंटबाज युवक कैफ, जुनैद, सादिक निवासी निवादा थाना मंसूरपुर व अजीम निवासी आखलौर थाना कोतवाली नगर तथा इन्त्याज निवासी सोमापुर थाना कंकरखेड़ा जिला मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।