विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

500 प्रकार का रायता... चौंक गए ना आप! सच है; 21 सितंबर को होगा अनोखा आयोजन, जहां रायते में लगेगा स्वाद का तड़का

By Sanjeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 13 Sep 2026 03:17 PM (IST)

फ्लेवर्स ऑफ होमशेफ संस्था 21 सितंबर को मुजफ्फरनगर में 500 प्रकार के रायते बनाने का एक अनूठा आयोजन कर रही ...और पढ़ें

मुजफ्फरनगर में होटल ओमेगा में रायता कार्यक्रम के बारे में मंथन करती फलेवर्स आफ होमशेफ संस्था की सदस्य। सौजन्य : संस्था

मुजफ्फरनगर में होटल ओमेगा में रायता कार्यक्रम के बारे में मंथन करती फलेवर्स आफ होमशेफ संस्था की सदस्य। सौजन्य : संस्था

HighLights

  1. मुजफ्फरनगर में 21 सितंबर को 500 प्रकार के रायते का आयोजन।

  2. फ्लेवर्स ऑफ होमशेफ संस्था कर रही है यह अनूठा कार्यक्रम।

  3. लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज कराने का रखा गया है लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। भारतीय खान-पान की विविधता और पारंपरिक स्वाद को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से फ्लेवर्स आफ होमशेफ संस्था की ओर से 21 सितंबर को अनोखा आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से लगभग 100 से अधिक शेफ और गृहिणी विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजन से 500 प्रकार के रायते तैयार करेंगे।

रविवार को होटल ओमेगा में दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ और देहरादून से संस्था का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। कार्यक्रम आयोजक कविता सिंह और वर्षा गर्ग ने बताया कि होटल ओमेगा में कार्यक्रम होगा। इसका उद्देश्य आयोजन को लंदन बुक आफ रिकार्ड में दर्ज कराना है। कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों के स्वाद, संस्कृति और पारंपरिक खान-पान की झलक एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। विभिन्न स्वादों और सामग्रियों से तैयार इन रायते में भारतीय पाक परंपरा का तड़का लगाया जाएगा।

पाक-कला एवं फूड इंडस्ट्री से जुड़े अनुभवी सदस्यों की समिति भी बनाई है। इसमें कविता सिंह, प्रोफेसर दीपा चावला, वर्षा गर्ग, पारुल अग्रवाल व लाड्डी कौर शामिल हैं। बताया कि रायते को चुनने की वजह यह है कि पराठा, दाल, रोटी, सब्जी आदि व्यंजन पहले से ही लंदन बुक आफ रिकार्ड में दर्ज हैं। इस आयोजन से जनपद में महानगरों की भांति लजीज व्यंजनों की प्रतिस्पर्धाएं शुरू होंगी। जनपद में संस्था का यह पहला कार्यक्रम है।