विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर के लोहिया बाजार में दुकान में भीषण आग से मची अफरातफरी, भीतर रखा था गैस सिलिंडर

By Dilshad Ali Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 20 Sep 2026 12:42 PM (IST)

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के लोहिया बाजार में एक लोहा एवं पाइप की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

मुजफ्फरनगर में दुकान में लगी आग।

मुजफ्फरनगर में दुकान में लगी आग।

HighLights

  1. लोहा-पाइप की दुकान में लगी आग।

  2. दमकल की टीम ने चार घंटे में आग बुझाई

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। लोहिया बाजार में सब्जी मंडी के निकट स्थित लोहा एवं पाइप की दुकान में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

दमकल विभाग की गाड़ियों में लोहिया बाजार में पहुंचने में समस्या बनी, लेकिन चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि दुकान के भीतर गैस सिलिंडर भी रखा था, उस तक आग नहीं पहुंची। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

लोहिया बाजार में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा के चचेरे भाई सचिन अरोरा की लाेहा के सामान, पाइप समेत रुई इत्यादि घरेलू एवं कृषि सामान की दुकान है। रविवार तड़के लगभग 3.30 बजे दुकान से धुआं निकलने के बाद आग की लपटे दिखाई देने लगी।

आग लगने की सूचना पर दुकादार और व्यापारी मौके पर पहुंचे। तुरंत की दमकल विभाग को सूचना दी गई। सीएफओ अनुराग कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

समय रहते आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस आग से व्यापारी का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सीएफओ अनुराग कुमार ने बताया कि आग लगने के कारण दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।

आग घातक रुप से फैल रही थी। सुबह करीब 6.15 बजे फायर फाइटर्स ने सीढ़ी लगाकर दुकान की पहली मंजिल तक पहुंचकर आग को काबू किया। आग बुझाने के लिए चार फायर टैंडरों का प्रयोग किया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।