विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ससुरालियों से तंग आकर बच्चों के साथ घर के बाहर बैठी महिला, बोली- 'गरीब होने के कारण दिखाते हैं नीचा...' 

By Vashu Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 09 Feb 2026 03:58 PM (IST)

Muzaffarnagar News :मुजफ्फरनगर में एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दो बच्चों के साथ ...और पढ़ें

मुजफ्फरनगर में ससुराल के बाहर बच्चे व पिता के साथ बैठी महिला। जागरण

मुजफ्फरनगर में ससुराल के बाहर बच्चे व पिता के साथ बैठी महिला। जागरण

HighLights

  1. 2017 में मुजफ्फरनगर निवासी जुबेर से हुई थी शादी।

  2. गणमान्य लोगों से मदद मांगी, लेकिन हर बार केवल ही मिले।

संवाद सहयोगी, जागरण, मुजफ्फरनगर। गांव जड़ौदा निवासी एक महिला ने अपने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रातभर घर के बाहर बैठी रही। दोनों बच्चे भी महिला के साथ थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे हैं।

महिला शबनम की शादी 2017 में सुजडू निवासी जुबेर से हुई थी। उसने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है, जिसके कारण ससुराल वाले उसे नीचा दिखाते हैं। छोटी-छोटी बातों पर उसे प्रताड़ित किया जाता है। शबनम ने कई बार समाज के गणमान्य लोगों से मदद मांगी, लेकिन हर बार केवल समझौते और आश्वासन ही मिले।

शनिवार को जब वह अपने पिता के साथ ससुराल पहुंची, तो उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इस पर उसने अपने बच्चों के साथ ससुराल के दरवाजे पर बैठने का निर्णय लिया। खालापार थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि पुलिस ने महिला और ससुराल पक्ष के बीच समझौता कराया है। ससुराल वालों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि महिला को परेशान किया गया, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला को उसके ससुराल में भेज दिया गया है।

पति की आत्महत्या की आशंका जताकर पुलिस को दौड़ाया

भोपा: गांव बेलड़ा गंग नहर पुल पर एक महिला ने अपने पति की आत्महत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचित किया। महिला ने बताया कि उसका पति योगेन्द्र घर से बैग लेकर निकला था, जो अब पुल पर मिला है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से जांच शुरू की, जिसमें योगेन्द्र बैग को छोड़कर आगे बढ़ते हुए नजर आया। इस जानकारी से महिला ने राहत की सांस ली और अपने पति की बरामदगी की मांग की। मामले में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की है।