विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति-पत्नी समेत पांच आरोपितों की 4.55 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, एक हजार लोगों से निवेश के नाम पर जमा कराए 40 करोड़

By Dilshad Ali Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 19 Mar 2026 01:43 PM (IST)

Muzaffarnagar News : कंपनी में निवेश के नाम पर ठगी करने के आरोपित दंपती समेत पांच आरोपितों के खिलाफ बड़ी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. मुजफ्फरनगर निवासी दंपती ने खोली थे सेनेमी कन्सल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी

  2. पुलिस ने रिकार्ड खंगालकर न्यायालय में संपत्ति कुर्क करने के लिए की पैरवी

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में ब्यूटी उत्पाद बनाने के लिए खोली गई सेनेमी कंपनी के नाम पर ठगी करने के आरोपित दंपती समेत उनके तीन साथियों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोर्ट ने आरोपित जालसाजों की 4.55 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं। इसमें कंपनी के गोदाम से बरामद ब्यूटी के उत्पाद एवं नगदी भी शामिल हैं।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुरकाजी के गांव खेड़की निवासी दंपती अमित कुमार पुत्र धीरज सिंह व उसकी पत्नी वंदना ने सेनेमी कन्सल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खोलकर लोगों से निवेश कराया था। कंपनी को सौंदर्य प्रसाधन के उत्पाद बनाने के लिए खोला गया।

इसमें पुरकाजी समेत आसपास के लगभग 1,000 लोगों से निवेश के नाम पर 40 करोड़ रुपये जमा कराए गए। लोगों को दंपती ने 16 माह में रकम को ढाई गुणा करने का लालच दिया।

इसके लिए अपने साथियों सरफराज, शादाब निवासी मुहल्ला झोझगान, पुरकाजी तथा सतीश शर्मा निवासी विरला फार्म हाउस गोलकधाम हरीपुर कलां थाना रायवाला देहरादून को जोड़ा गया। रकम हड़पने के बाद आरोपित फरार हो गए।

इनके विरुद्ध एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत व सीओ ने जांच की। उसके बाद मुकदमा दर्ज कर आठ सितंबर 2025 को इन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने संपत्ति का रिकार्ड खंगाल कर न्यायालय में इसे कुर्क करने के लिए पैरवी की।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर और बिजनौर में बिंदल ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, टीम ने खंगाले दस्तावेज

बुधवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपितों की 4.55 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए। एसएसपी ने बताया कि आरोपितों की संपत्ति को कुर्क करने के लिए पुरकाजी थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव को लेकर आन डिमांड मौत का सामान सप्लाई करने की तैयारी कर रहा अंतरराज्यीय गैंग दबोचा, अवैध हथियार बरामद

इसमें हरिद्वार के ज्वालापुर में चार प्लाट, एक कार के अलावा आरोपित सरफराज के घर से बरामद 17.90 लाख रुपये के ब्यूटी प्रोडक्ट्स तथा कंपनी के ज्वालापुर के गोदाम से बरामद 3.71 लाख रुपये नगद भी शामिल हैं।