मुजफ्फरनगर में प्रेमी के पिता की गोली मारकर हत्या से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना मोड़ के पास एक सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हत्या उसके ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
बेटे के प्रेम-प्रसंग के कारण युवती पक्ष पर संदेह।
पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम मौके पर जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना मोड के निकट प्रेमी के पिता सुरक्षा कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी छाती में गोली मारी गई है। शाहपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र करने के साथ सुरक्षा कर्मी की साइकिल भी कब्जे में ली है।
बताया गया कि कुछ दिन पहले मृतक सुरक्षा कर्मी का पुत्र प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवती को लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने दोनों को बरामद कर युवक को जेल भेज दिया था। युवती पक्ष द्वारा सुरक्षा कर्मी की गोली मारकर हत्या करने की बात सामने आई है, जिस पर पुलिस जांच में लगी है।
शाहपुर के गांव किनौनी निवासी 50 वर्षीय सुभाष पुत्र रणवीर सिंह बुढ़ाना मोड स्थित एक फैक्ट्री में सुरक्षा कर्मी की नौकरी करता था। मंगलवार प्रात: लगभग साढ़े आठ बजे वह साइकिल पर सवार होकर गांव से फैक्ट्री आ रहा था। जिसकी बुढ़ाना मोड के निकट पीनना गांव के मार्ग की ओर सुरक्षा कर्मी की गोली मारकर हत्या की गई। उसकी छाती में गोली मारी गई है। जिसका शव लगभग 10 बजे राहगीरों ने पड़ा देखकर डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद शाहपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। शव के निकट ही सुरक्षा कर्मी की साइकिल पड़ी मिली है। पुलिस ने जांच करने के साथ मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को जिला अस्पताल की मर्चरी भिजवाया गया। बताया कि सुभाष का पुत्र कुछ दिन पूर्व प्रेम-प्रसंग के कारण एक युवती को लेकर फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था।
पुलिस ने युवक को जेल भेजा था, जबकि युवती को मेरठ के नारी निकेतन भेजा गया। हत्याकांड के बाद एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। पुलिस गांव में भी छानबीन में लगी है। एसएसपी ने बताया कि युवती पक्ष के लोगों द्वारा सुभाष की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। इसको लेकर नगर कोतवाली और शाहपुर पुलिस की टीम को जांच में लगाया गया है। हालांकि अभी मामले में स्वजन ने तहरीर नहीं दी है।
