कौन हैं UP पुलिस के इंस्पेक्टर दिनेश चंद बघेल, जिन्हें मिला है राष्ट्रपति का वीरता पदक
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में तैनात इंस्पेक्टर दिनेश चंद बघेल को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।

खतौली इंस्पेक्टर दिनेश चंद बघेल को राष्ट्रपति पदक प्रदान करते डीडीपी। सौ.स्वयं
HighLights
उत्कृष्ट सेवा और सराहनीय कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया।
2020 में एक लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया था ढेर।
संवाद सहयोगी, खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली थाने के इंस्पेक्टर दिनेश चंद बघेल को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति पदक मिलने से पुलिसकर्मियों में उत्साह का माहौल है।
खतौली इंस्पेक्टर दिनेश चंद बघेल को स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। उन्होंने ने बताया कि वर्ष 2020 में एक लाख के इनामी बदमाश चांद उर्फ काले को मुठभेड़ में ढेर किया था। उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। यह पदक लखनऊ में डीजीपी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदान किया।
अलीगढ़ निवासी हैं इंस्पेक्टर
इंस्पेक्टर दिनेश चंद बघेल मूलरूप से अलीगढ़ के गांव सेहनी मदनगढ़ी के रहने वाले हैं। वह 2013 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं। वर्ष 2023 से जिला मुजफ्फरनगर में तैनात है। उन्होंने खतौली से पहले मीरापुर और नई मंडी का कार्यभार संभाला। मेरठ और हापुड़ में भी तैनात रहे।
बधाई देने वालों का लगा तांता

खतौली इंस्पेक्टर को राष्ट्रपति पदक मिलने पर पुलिस विभाग, स्वजन और परिचितों में खुशी का माहौल है। उनके पदक लेकर थाने लौटने पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। शहर के लोगों ने उनका अभिनंदन किया। इसे खतौलीवासियों के लिए गौरवशाली क्षण बताया। मोबाइल पर भी बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
पुरकाजी: राजकुमार जनता इंटर कालेज फलौदा में स्वतन्त्रता दिवस पर संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजकुमार जनता इंटर कालेज में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजीव कुमार जिंदल ने विधिवत रूप से किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कक्षा 11 की अनुष्का त्यागी व नौ की दिव्यांशी त्यागी को कंप्यूटर देकर सम्मानित किया गया और कक्षा छह से कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। संचालन मनोज त्यागी ने किया। इस दौरान चंद्रकांत त्यागी, नवीन त्यागी, डा. विनोद त्यागी, अंकुर बंसल व प्रधानाचार्य गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे।
