विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर: घर में सोता रहा परिवार, चोर 15.50 लाख रुपये चोरी कर हुए फरार

By Ashu Singh Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 22 Aug 2026 05:06 PM (IST)

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के लखान गांव में एक किसान के घर से बक्से में रखे 15.50 लाख रुपये चोरी हो ...और पढ़ें

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

HighLights

  1. मुजफ्फरनगर के लखान गांव में किसान के घर चोरी।

  2. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच शुरू की।

संवाद सूत्र, तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव लखान में चोरों ने किसान के घर से बक्से में रखी करीब 15 लाख 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में ही सो रहे थे। पुलिस ने जांच-पड़ताल की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर जांच शुरू कर दी है।

गांव लखान निवासी किसान राजसिंह ठाकुर पुत्र यशपाल ने बताया कि उनकी मां राजवती के पास जमीन बेचने के बाद करीब 16 लाख रुपये आए थे। कुछ रकम मकान के निर्माण कार्य में खर्च हो गई थी, जबकि शेष करीब 15 लाख 50 हजार रुपये बक्से में रखे हुए थे।

राजसिंह का कहना है कि घटना के समय घर में उनकी मां राजवती, पत्नी दुर्गेश और बेटी काव्या सो रही थीं। शनिवार तड़के करीब चार बजे माता राजवती ने भैंस खुलने की बात कही। इस पर राजसिंह भैंस को बांधने चले गए। इसके उपरांत पत्नी दुर्गेश ने देखा कि कमरे का दरवाजा जिसे रात में बंद किया गया था, थोड़ा खुला हुआ है।

अंदर जाकर देखा तो बक्सा खुला पड़ा था और सामान बिखरा हुआ था। बक्से में रखी नकदी गायब थी। राजसिंह का कहना है कि आशंका है कि चोर दीवार फांदकर घर में घुसा और चोरी के बाद गेट के रास्ते बाहर निकल गया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, सीओ फुगाना ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वज्रपात से फुंका ट्रांसफार्मर, बिजली गुल

खतौली: मेन जीटी रोड पर आवास-विकास कालोनी से पास शनिवार को बरसात के दौरान वज्रपाल से ट्रांसफार्मर फुंका गया। इससे बिजली गुल हो गई। ऊर्जा निगम ने ट्रांसफार्मर को मरम्मत के लिए भिजवाया। उधर, नगर पालिका अधिकारियों ने शहर में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया।