विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भीषण गर्मी में गायों को ठंडा रख रहा तरबूज-खरबूजा और खांड का शरबत, मुजफ्फरनगर की गोशालाओं में की गई विशेष व्यवस्था

By Bhushan Pal Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 23 May 2026 06:40 AM (IST)

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर की गोशालाओं में भीषण गर्मी से गायों को बचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोसेवा में मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न संस्थाएं एवं समाजसेवी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे ।

  2. रोजाना कोई न कोई गायों की सेवा करने के लिए फलों की खेप गोशाला में पहुंचा रहा।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी में लगातार बढ़ते तापमान में शहर की गोशालाओं में गायों को राहत देने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। गोशालाओं में गायों को गर्मी से बचाने के लिए प्रतिदिन सुबह चारे के साथ तरबूज और खरबूजे खिलाए जा रहे हैं।

रसीले फलों के सेवन से गायों के शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा रहा है, वहीं उन्हें भीषण गर्मी से राहत भी राहत मिल रही है। इन फलों में भरपूर मात्रा में पानी होने के कारण गायें हाइड्रेट रहती हैं और उनका स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

नई मंडी स्थित गोशाला में गायों को पानी की कमी और भयंकर गर्मी से बचाने के लिए प्रतिदिन तरबूज और खरबूजे काटकर खिलाए जाते हैं। इस भयंकर गर्मी में तरबूज और खरबूजे जैसे फलों का सेवन गायों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहा है। इस सेवा में शहर के विभिन्न संस्थाओं एवं समाजसेवी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।

रोजाना कोई न कोई गायों की सेवा करने के लिए फलों की खेप गोशाला में पहुंचा रहा है, जिससे सैकड़ों गायों के लिए पर्याप्त मात्रा में फलों की व्यवस्था हो पा रही है। गर्मी को देखते हुए केवल फलों की ही नहीं, बल्कि अन्य व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

गोशाला परिसर में पंखे लगाए गए हैं ताकि गर्म हवाओं और उमस से गोवंश को राहत मिल सके। कई स्थानों पर पानी के टैंक और अतिरिक्त पेयजल की भी व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: गायों को गर्मी से राहत देने का अनोखा तरीका: गोशाला में पिलाया गुलाब शर्बत, खिलाए जा रहे मौसमी फल और सब्जियां

इसके अलावा समय-समय पर पशुओं को नहलाने का कार्य भी किया जा रहा है। हालांकि अंधाधुंध बिजली कटौती से पंखे बंद हो जाते हैं और पानी की आपूर्ति भी बाधित हो जाती है। इससे उमस और गर्मी बढ़ने से गोवंश को परेशानी होती है।

गोशाला के अध्यक्ष विनय गोयल, मंत्री हरिशंकर मुंदड़ा, कार्यकारिणी सदस्य संजय मित्तल ने बताया कि भीषण गर्मी पड़ रही है। गोमाताओं के लिए इस गर्मी में खांड का शरबत भी पिलाया जा रहा है।

इसके साथ ही श्रद्धालु अपनी इच्छा के अनुसार विभिन्न प्रयास करते हैं। गोशाला में फल, हरा चारा और पानी की व्यवस्था कर लोग पुण्य के साथ मानवता का संदेश भी दे रहे हैं। शहरवासियों से भी आगे आकर गोसेवा में सहयोग करने की अपील की है।