विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किशोरी का मतांतरण व दुष्कर्म मामले में वांछित 25 हजारी मुठभेड़ में घायल, अनुसूचित जाति की किशोरी को किया था अगवा

By Rashid Ali Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 11 Oct 2026 05:16 PM (GMT+05:30)

मुजफ्फरनगर में 25 हजारी इनामी बदमाश अजरू उर्फ अजरुद्दीन पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. 25 हजारी इनामी अजरू उर्फ अजरुद्दीन मुठभेड़ में घायल

  2. अनुसूचित जाति की किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म का आरोपी

  3. मुजफ्फरनगर में पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमंचा बरामद

संवाद सहयोगी, जागरण. मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने हरियाणा निवासी अजरू उर्फ अजरुद्दीन को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। जून माह में अनुसूचित जाति की किशोरी का अपहरण कर ले जाने के बाद हरियाणा में दुष्कर्म व मतांतरण कराने के मामले में वह वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि जून माह में नगर निवासी एक किशोरी को प्रेम प्रसंग में फंसा कर हरियाणा के गुरुग्राम के गांव रामपुरा निवासी अजरू अपहरण कर ले गया था। किशोरी को कुछ दिन बाद ही बरामद कर लिया गया था। किशोरी ने आरोपित पर दुष्कर्म व मतांतरण कराने का आरोप लगाया था। अपहरण मामले में दुष्कर्म, मतांतरण, पोक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट की धारा बढ़ी थी।

आरोपित को उसी दिन से पुलिस तलाश रही थी। शनिवार देररात सूचना मिली कि आरोपित युवक भोपा रोड पर टीएस मान रजवाहे के पास मौजूद है। वह किसी दूसरी किशोरी को फंसाने के इरादे से बैठा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपित ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में वह पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उससे तमंचा बरामद किया गया। सीओ ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।