विकास में रोड़ा अटका रहे सांसद-विधायक : अंजू अग्रवाल
मुजफ्फरनगर : नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने भाजपा सांसद और विधायक पर शहरी विकास कार्यो मे
मुजफ्फरनगर : नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने भाजपा सांसद और विधायक पर शहरी विकास कार्यो में रोड़ा अटकाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास को वह ¨चतित हैं, लेकिन सत्ताधारी नेता डरा रहे हैं। उनकी अडंगेबाजी से वह डरने वाली नहीं हैं। नाम लिए बगैर कहा कि स्थानीय नेता ने यूनीपोल और होर्डिग्स पर कब्जा कर रखा है।
मीका विहार स्थित अपने आवास पर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि वे हमारी राह में कांटे बिछा रहे हैं। भाजपा का नारा 'सबका साथ, सबका विकास है', लेकिन भाजपा के एक स्थानीय नेता का नारा है 'सबका साथ, अपना विकास'। कहा कि उन्होंने किसी कार्य में कोई अनियमितता बरती, लेकिन सत्ताधारी नेता बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। एक नेता तो पालिका का मोह नहीं छोड़ पा रहे। उनकी विज्ञापन एजेंसी है। ईमानदारी से कार्य हो रहा है, लेकिन कुछ लोग विकास नहीं चाहते हैं। सत्ताधारी नेता डरा रहे हैं, लेकिन वह डरने वाली नहीं हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा सांसद और विधायक बताएं, उन्होंने शहर में कितना विकास किया। जो सड़के बीते दिनों बनी थी, दोबारा से उन पर ही कार्य किया जा रहा है। माननीयों को अपने कार्य की ¨चता नहीं है, लेकिन पालिका के कार्यो में रोड़ा अटका रहे हैं। यदि वे शहर का विकास नहीं चाहते तो कोई बात नहीं, कार्यो में बाधक भी न बनें। महिला सशक्तीकरण का नारा देने वाली भाजपा के मंच पर उन्हें बीते दिनों अपमानित किया गया। प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के मंच पर उनका अपमान हुआ, जिसकी मंत्री से शिकायत भी की थी। कहा कि लोकसभा चुनाव आ रहा है, जिसके चलते उन पर दबाव डाला जा रहा है। इस दौरान सभासद अहमद अली, प्रवीण पीटर व हाजी अरशद अली आदि मौजूद रहे।
------
सिटी मजिस्ट्रेट पर लगाए आरोप
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार सत्ताधारी नेताओं से मिले हुए हैं। उनके इशारे पर कार्य कर रहे हैं। इसी के चलते उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से नगरपालिका ईओ के वित्तीय अधिकारी छीने थे। आरोप लगाया कि बगैर उन्हें बताए 21 वार्डो में कार्य की अलग से सूची जारी कर दी। हालांकि अब शासन से ईओ की तैनाती हो गई है और सब कुछ ठीक चल रहा है।
-----
एक साल से नहीं हुआ विकास : कपिलदेव
भाजपा के शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल का कहना है कि एक साल से शहर का विकास नहीं हुआ है। पड़ोस की नगर पंचायत पुरकाजी स्वच्छता में जनपद में पहले स्थान पर है। वहां काम हो रहा है। यहां काम के बजाए पालिकाध्यक्ष बयानबाजी में लगी हैं।