विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शुकतीर्थ-मोरना मार्ग होगा फोरलेन, प्रस्ताव को मिली शासन की हरी झंडी... सर्वे कार्य भी शुरू

By Rohitash Verma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 14 Jun 2026 05:19 PM (IST)

प्रदेश सरकार ने मोरना से शुकतीर्थ तक फोरलेन सड़क बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है, जिसके लिए ...और पढ़ें

मोरना-शुकतीर्थ मार्ग। जागरण

मोरना-शुकतीर्थ मार्ग। जागरण

HighLights

  1. मोरना-शुकतीर्थ मार्ग को फोरलेन की मंजूरी।

  2. प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद सर्वे कार्य शुरू।

  3. जाम से मिलेगी निजात, विकास को गति।

संवाद सूत्र, मोरना (मुजफ्फरनगर)। तीर्थनगरी शुकतीर्थ में प्रदेश सरकार के द्वारा कई विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिसके चलते मोरना से शुकतीर्थ मार्ग तक फोरलेन बनाने के लिए स्थलीय निरीक्षण का कार्य शुरू हो गया है। उक्त मार्ग के फोरलेन होने को लेकर स्थानीय नागरिकों समेत संतों ने हर्ष जताया है।

कार्तिक गंगा स्नान मेले के चलते मोरना-शुकतीर्थ मार्ग पर भैसा-बुग्गी व ट्रैक्टर-ट्रालियों के आने जाने से भयंकर जाम की स्थिति रहती है, जिसके चलते साधु संत व क्षेत्रवासी फोरलेन मार्ग की मांग करते रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने बताया कि मोरना से शुकतीर्थ तक फोरलेन मार्ग का प्रस्ताव भेजा गया था, जो स्वीकृत हो गया है।

मोरना में सरकारी अस्पताल तिराहे से शुकतीर्थ पुलिस चौकी तक मार्ग फोरलेन बनेगा। मुजफ्फरनगर में भोपा मार्ग पर निर्माणधीन पुलिया का कार्य पूरा होने के बाद मोरना में रजवाहे की पुलिया का चौड़ीकरण कार्य शुरू हो जाएगा। मोरना शुकतीर्थ मार्ग के मध्य से दोनों ओर 21 फीट कंक्रीट व पांच फीट दोनों ओर इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।

वहीं, शनिवार को विद्युत अधिकारियों ने मोरना शुकतीर्थ मार्ग के दोनों ओर की विद्युत लाइन का भी निरीक्षण किया। नई विद्युत लाइन बनाने के बाद ही वर्तमान लाइन को हटाया जाएगा। लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल राणा ने बताया कि मोरना से शुकतीर्थ तक लगभग पांच किलोमीटर मार्ग को फोरलेन किए जाने को सर्वे कार्य जारी है। स्थलीय जांच कर रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी।