'भारतीय परंपरा व संस्कृति की धरोहर है मेला'
बिरालसी गांव में जहारवीर गोगा म्हाड़ी मेला का शुभारंभ प्रधान बबीता पुं
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 11:20 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 11:20 PM (IST)
चरथावल (मुजफ्फरनगर) : बिरालसी गांव में जहारवीर गोगा म्हाड़ी मेला का शुभारंभ प्रधान बबीता पुंडीर व समाजसेवी राजीव पुंडीर ने सयुंक्त रूप से किया। प्रधानपति मोहन ¨सह ने कहा कि मेला भारतीय संस्कृति की धरोहर हैं। मेला के माध्यम से ही भारत पूरे विश्व में अलग पहचान रखता है। राजीव पुंडीर ने कहा कि जाहरवीर का पर्व श्रद्धालु, श्रद्धा व अटूट विश्वास के साथ मनाते हैं। नीले रंग का निशान व प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-शांति के लिए मन्नतें मांगते हैं। कहा कि मेला भारतीय परंपरा व संस्कृति की धरोहर है। सभी ने गोगा म्हाड़ी पर माथा टेका और प्रसाद चढ़ाया। इस मौके पर मोहन ¨सह, राजीव पुंडीर, रवि पुंडीर, अमरीश पुंडीर, डॉ. देवेंद्र, संजीव कुमार व कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें