नयन सागर के खिलाफ महाआंदोलन कल से
चंडीगढ़ में दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे जैन समाज के लोग। नयन सागर को वस्त्र पहनाने का निर्णय लिया गया।
खतौली (मुजफ्फरनगर) : मुनि नयन सागर प्रकरण को लेकर जैन समाज की हुई महासभा में 11 सितंबर से देशव्यापी महाआंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया गया। 11 व 12 सितंबर को चंडीगढ़ में जिस मंदिर में नयन सागर चातुर्मास कर रहे हैं, उसके सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जैन मुनि कों वस्त्र पहनाने का निर्णय भी लिया गया।
खतौली की युवती के साथ जैन मुनि नयन सागर की वीडियो वायरल होने के बाद जैन समाज में नयन सागर के खिलाफ पनप रहा आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार की रात सुशीला गार्डन बैंक्वेट हाल में हुई जैन समाज की महासभा में नयन सागर के खिलाफ निर्णायक आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया गया। यमुनापार जैन समाज, दिल्ली के उपाध्यक्ष सुनील जैन ने कहा कि नयन सागर को बाबा रहने नहीं देंगे। उनसे पिच्छी कमंडल छीना जाएगा। गांधी जी ने अ¨हसक आंदोलन चलाया था, लेकिन देश की आजादी के लिए भगत ¨सह जैसे वीर सपूत थे। इसलिए गोली चलानी पड़ी तो गोली भी चलाई जाएगी। मुकेश जैन बड़ौत ने कहा कि नयन सागर को न तो साधुओं ने दंडित किया और न ही विद्वानों ने, इसलिए अब उन्हें समाज दंडित करे। पंकज जैन मेरठ ने कहा कि नयन सागर ने पिच्छी कमंडल का अपमान किया है। वीर सेना दिल्ली के अध्यक्ष सतेंद्र जैन ने कहा कि नयन सागर के खिलाफ किसी भी हद तक आंदोलन को तैयार हैं। जैन समाज खतौली के अध्यक्ष सुशील जैन ने भरोसा दिलाया कि आंदोलन में खतौली का समाज आगे रहेगा। जैन समाज दिल्ली के महामंत्री राजेश जैन ने कहा कि वीडियो की फारेंसिक जांच में नयन सागर दोषी साबित हुआ है। चंडीगढ़ का जैन समाज भी उनके धरने शामिल होगा। संचालन बिजेन्द्र जैन ने किया। वीडियो बनाने के आरोपित के संबोधन पर हंगामा
नयन सागर की वीडियो वायरल करने के आरोपित वहलना के कोषाध्यक्ष रजनीश जैन ने सफाई दी तो किशोर जैन ने 35 दिन बाद वीडियो वायरल होने की वजह पूछी। इसे लेकर हंगामा हुआ, पर मंचासीनों ने लोगों को शांत किया।