विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धरने को 25 वर्ष पूर्ण होने पर मास्टर विजय सिंह सम्मानित

By JagranEdited By:
Published: Fri, 26 Feb 2021 11:56 PM (IST)

आंदोलनकारी एवं भू-माफिया पर कार्रवाई के लिए 25 वर्ष से धरनारत मास्टर विजय सिंह के धरने की रजत जयंती मनाई ...और पढ़ें

धरने को 25 वर्ष पूर्ण होने पर मास्टर विजय सिंह सम्मानित
धरने को 25 वर्ष पूर्ण होने पर मास्टर विजय सिंह सम्मानित

मुजफ्फरनगर, जागरण टीम। आंदोलनकारी एवं भू-माफिया पर कार्रवाई के लिए 25 वर्ष से धरनारत मास्टर विजय सिंह के धरने की रजत जयंती मनाई गई। शहर के प्रबुद्ध लोगों ने हवन में हिस्सा लिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी उनकी अहिसात्मक लड़ाई के दौरान धैर्य और संयम की प्रशंसा की गई।

आर्य समाज रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में शुक्रवार को रजत जयंती का कार्यक्रम हुआ। लोग उनका हौसला बढ़ाने पहुंचे। हवन में आहुति डाली। कुछ लोगों ने उन्हें उपहार भेट किए और लक्ष्य की तरफ बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। कुंवर देवराज पंवार ने मास्टर विजय सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। एडवोकेट छवि तोमर और सुमित मलिक ने उन्हें उपहार भेट किए। विजेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह ने भी हौसला बढ़ाया। मास्टर विजय सिंह ने 26 फरवरी-1996 को धरना शुरू किया था। इस अवसर पर उन्होंने धरने से जुड़े संघर्ष की कहानी को साझा किया। उन्हें सम्मान देने के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं। लोगों का सहयोग मिलने के कारण ही उनके धरने को 25 वर्ष पूरे हो सके हैं।

कार्यक्रम में रोहित कौशिक, अमित पुंडीर, प्रविद्र सिंह, छवि तोमर, रविद्र दहिया, सरदार अरविद सिंह, डा. रणबीर, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रणनीति बनाई

संवाद सूत्र, मंसूरपुर : मंसूरपुर स्थित एक इंटर कालेज में मंसूरपुर, जानसठ व बड़सू मंडल के भाजपा के पदाधिकारियों व सेक्टर प्रभारियों की बैठक हुई, जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रणनीति तय की गई। मंडल प्रभारी डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि सभी पदाधिकारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करें। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के मंसूरपुर मंडल अध्यक्ष मनोज राठी ने की। बैठक में महेशो चौधरी, वीरेंद्र चौहान, राजीव गुप्ता, संतोष कुमार, सतीश भगत, धीरज सैनी, प्रियंक खटीक, मोहन सोम, सुरेंद्र पाल, पूनम चौधरी, योगेश मलिक, राजकुमार, विपिन सैनी, गगन व मुन्ना पाल आदि मौजूद रहे।