हृदयगति रुकने से महंत की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
रामराज क्षेत्र में मंदिर के महंत की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शव कब्जे में ले लिया। ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने शव आश्रम कमेटी को सौंप दिया।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। रामराज क्षेत्र में मंदिर के महंत की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शव कब्जे में ले लिया। ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने शव आश्रम कमेटी को सौंप दिया।
बुढ़ाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव निवासी महंत सुखपाल गिरि पुत्र त्रिवेणी गिरि करीब 9 वर्ष से गांव देवल स्थित श्रीअखंड आश्रम में रह रहे थे। एक सप्ताह से वह बीमार चल रहे थे। बुधवार सुबह महंत की हालत बिगड़ गई। बिजनौर अस्पताल ले जाते वक्त महंत ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सेवक शव आश्रम ले आए। महंत की मौत पर आश्रम में भारी भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शव कब्जे में लिया तो ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने शव आश्रम की कमेटी के लोगों के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने शव को पंचतत्व में विलीन कर आश्रम के निकट ही महंत की समाधि बना दी।
रामराज एसओ सुदेश कुमार ने बताया कि महंत की मौत संभवत: हृदयगति रुकने से हुई है। विवाद जैसी कोई बात सामने नहीं आई। सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर बड़कली के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
सहारनपुर जिले के देवबंद कोतवाली क्षेत्र के घलौली गांव निवासी अजय मंगलवार को किसी कार्य से मुजफ्फरनगर आया था। देर रात वह बाइक से लौट रहा था। सहारनपुर स्टेट हाईवे पर बड़कली गांव के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने घायल अजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के स्वजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।