यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Looteri Dulhan : एक रात के लिए बनती थी दुल्हन, बेडरूम में जाकर करती थी यह काम- पुलिस ने खोला खौफनाक राज
Looteri Dulhan युवती एक रात के लिए दुल्हन बनती थी। इसके बाद जिस युवक से ढोंग करके शादी करती थी। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर : तितावी थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जो अविवाहित युवकों को अपने जाल में फंसा कर शादी कराते हैं और एक रात के लिए दुल्हन बनी युवती जेवर और कीमती सामान समेटकर भाग जाती है।
पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में शामिल महिलाएं बिचौलिया की भूमिका निभाती हैं। गिरोह के अधिकांश सदस्य उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के रहने वाले हैं जबकि मध्यस्थता करने वाली महिला तितावी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पत्रकार वार्ता में एसपी देहात ने पूरे गिरोह का राजफाश किया है। यह गिरोह अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है।
