कर्मयोद्धा बन रहे मसीहा, तारीफ कर रहे प्रवासी
पुलिस को लोगों में गलत धारणा बनी है। लोग पुलिस से घबराते हैं। देश में महामारी को लेकर संकट में घड़ी में कर्मयोद्धा मुस्तैदी के साथ मसीहा बनकर प्रवासियों के बीच आ रहे हैं। प्रवासी पुलिस के मानवीय व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। पुलिस को लोगों में गलत धारणा बनी है। लोग पुलिस से घबराते हैं। देश में महामारी को लेकर संकट में घड़ी में कर्मयोद्धा मुस्तैदी के साथ मसीहा बनकर प्रवासियों के बीच आ रहे हैं। प्रवासी पुलिस के मानवीय व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं।
सोमवार को नेशनल हाईवे पर अन्य स्थानों से लौट रहे कामगार पैदल, ट्रक, जीप, बस व ट्रैक्टर से पहुंचे। पुलिस ने लौटे कामगारों को भंगेला चौकी पर रोका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम ने उनकी थर्मल स्क्रीनिग की। उसके बाद उन्हें एकांत में ठहराया गया। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ आशीष प्रताप सिंह व तहसीलदार भगत सिंह ने लौटे कामगारों की जानकारी ली। सीओ ने उन्हें भोजन कराया तथा रोडवेज बस मंगवाकर उन्हें गंतव्य की और रवाना किया गया। राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने हाईवे गुजर रहे ऐसे कामगारों की सूची तैयार की। उन्हें मास्क और सैनिटाइज करने तथा 14 दिन स्वजनों से दूर रहने की सलाह दी। वहीं विधायक विक्रम सैनी ने भी बाहरी क्षेत्रों से पैदल और भूखे आ रहे लोगों के लिए भोजन भिजवाया। विधायक प्रतिनिधि पंकज भटनागर और विधायक के पुत्र प्रभात सैनी भोजन बांटा।
उधर, दुर्गापुरी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर की ओर से भी बेसहारा और अन्य स्थानों से लौट रहे कामगारों को भोजन खिलाया गया। यहां महिलाओं ने भोजन तैयार किया।