कठिनाइयों से जूझते हुए बढ़ रहे मंजिल की ओर कदम
लॉकडाउन के बाद हरियाणा से फैजाबाद स्थित अपने घरों के लिए पैदल लौट रहे कामगार कठिनाइयों से जूझते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ते जा रहे ह भूखे प्यासे यात्रियों के लिए समाज सेवियों ने भोजन की व्यवस्था कराई।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। लॉकडाउन के बाद हरियाणा से फैजाबाद स्थित अपने घरों के लिए पैदल लौट रहे कामगार कठिनाइयों से जूझते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ते जा रहे ह भूखे प्यासे यात्रियों के लिए समाज सेवियों ने भोजन की व्यवस्था कराई।
फैजाबाद के गांव पाखड़पुर निवासी युवकों ने बताया कि वह हरियाणा के यमुनानगर में ठेकेदार के पास मजदूरी करते थे। कोरोना के चलते लॉकडाउन हो गया था। उनका ठेकेदार उन्हें बिना बताए ही यहां से चला गया। कुछ दिन तो वे वहां रुके, लेकिन जब परिजनों को उनकी चिता हुई तो वे यमुनानगर से शनिवार सुबह पैदल ही निकल लिए। रविवार की दोपहर में उक्त लोग भूखे प्यासे मोन्टी तिराहे पर पहुंचे। जहां पर मुझेड़ा ग्राम प्रधान पति इश्तियाक ने घरों के लिए लौट रहे कामगारों को भोजन कराया। इनमें एक महिला भी शामिल थी, जो अपने दो छोटे बच्चों को साथ लिए हुए थी। सभी कठिनाइयों का सामना करते हुए अपनी मंजिल की ओर कदम बढ़ाए जा रहे थे। मवाना निवासी एक दिव्यांग व्यक्ति भी बैसाखियों के सहारे नजीबाबाद से अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा था। ग्राम प्रधान पति ने उन्हें भोजन कराने के साथ साथ सैनिटाइजर और मास्क भी वितरित किए।