लापता महिला की हत्या
मुजफ्फरनगर : नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बागोवाली गांव में लापता महिला की हत्या कर दी गयी। मि
मुजफ्फरनगर : नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बागोवाली गांव में लापता महिला की हत्या कर दी गयी। महिला का शव निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला। महिला के हाथ बंधे हुए थे। गले पर निशान पाए गए हैं। पुलिस ने डॉग स्क्वाड व ¨फगर ¨प्रट एक्सपर्ट के साथ मौके पर घंटों छानबीन की। मृतका के बेटे ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।
बागोवाली निवासी 65 वर्षीय जाहिदा के पति मोहर्रम की सात साल पूर्व मौत हो गयी थी। जाहिदा अपने बच्चों के साथ गांव में रह रही थी। फिलहाल जाहिदा एक मकान का निर्माण करा रही है। बुधवार शाम जाहिदा संदिग्ध हालत में लापता हो गयी। काफी तलाश के बावजूद उसका सुराग नहीं मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। गुरुवार दोपहर जाहिदा का शव गांव के ही मोहसीन के निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला। दुपट्टे से जाहिदा के दोनों हाथ बंधे हुए थे और गला घोटकर हत्या की गयी थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका से इन्कार किया है। मृतका के नाम सात बीघा जमीन भी है। इन्होंने कहा
हर ¨बदु पर बारीकी से जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। शीघ्र ही हत्याकांड का राजफाश कर दिया जाएगा।
-हरशरण शर्मा, नई मंडी कोतवाल