भारतीय किसान यूनियन के नेता चंद्रपाल फौजी का निधन
भारतीय किसान यूनियन के नेता चंद्रपाल फौजी का मुजफ्फरनगर शनिवार को निधन हो गया। वे बीते कई सालों से ह्रदय रोग के कारण अस्वस्थ चल रहे थे।
By Ashu SinghEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 03:46 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 03:46 PM (IST)
मुजफ्फरनगर,जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल फौजी का शनिवार को निधन हो गया। जिले में किसान आंदोलन के अग्रणी नेता रहे फौजी भाकियू संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के निकट सहयोगी थे। बीते कई सालों से ह्रदय रोग के कारण अस्वस्थ चल रहे थे। हाल ही में मंसूरपुर में डबल रेल लाइन के फाटक को लेकर उन्होंने प्रदर्शन किया था। भीड़ का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता बेजोड़ थी। भाकियू के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन गहन शोक जताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें