प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर निकाली भव्य कलशयात्रा
मुजफ्फरनगर : श्रीखाटू श्याम मंदिर नई मंडी का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 17 फरवरी से शुरू होकर
मुजफ्फरनगर : श्रीखाटू श्याम मंदिर नई मंडी का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 17 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी तक मनाया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभारंभ पर भव्य कलशयात्रा निकाली गयी।
श्रीगणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार द्वारा श्रीबालाजी धाम मंदिर नई मंडी के निकट श्री खाटू श्याम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह रविवार को विधि विधान के साथ हवन पूजन से शुरू हुआ। इसके बाद मंदिर से बैंडबाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली। कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर नई मंडी के मुख्य मार्गों पर होती हुई मंदिर पर आकर संपन्न हुई। कलशयात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। मंदिर कमेटी के शोभित ¨सघल ने बताया कि मंदिर में खाटू श्याम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम 22 फरवरी तक चलेगा। 20 फरवरी को खाटू श्याम जी की नगर परिक्रमा शोभायात्रा निकाली जाएगी। 21 फरवरी को सुबह विधि विधान के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। दोपहर में निशान चढ़ाए जाएंगे। भजन कलाकारों द्वारा रात्रि जागरण होगा। 22 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कलशयात्रा में मित्रसेन बंसल, अशोक गर्ग, जेपी गोयल, विपिन मास्टर, रजत राठी, विनोद राठी, शोभित ¨सघल, नीरज गोयल, अनिल गोयल आदि का सहयोग रहा।