रेलवे प्रशासन ध्यान दे! देवबंद और सकौती में रुकती हैं कई खास ट्रेनें... खतौली में स्टापेज नहीं
दैनिक यात्री संघ खतौली स्टेशन पर महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहा है। यात्रियों का कहना है ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
खतौली में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग।
देवबंद, सकौती में रुकती हैं महत्वपूर्ण ट्रेनें।
दैनिक यात्रियों, छात्रों को हो रही असुविधा।
संवाद सहयोगी जागरण. खतौली (मुजफ्फरनगर)। दैनिक यात्री संघ ने खतौली स्टेशन महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। यात्रियों ने रेल मंत्रालय को शिकायती पत्र दिए, लेकिन कोई ध्यान नहीं जा रहा है। बताया कि खतौली स्टेशन टिकट ब्रिकी के मामले में सकौती से बहुत आगे है।
दैनिक रेल यात्री संघ खतौली के रमेश चंद ने बताया कि आधा दर्जन ट्रेनों का स्टापेज देवबंद और सकौती में है, जबकि खतौली में उनका ठहराव नहीं है। यहां से ट्रेनें सीधे निकल जाती हैं। इन ट्रेनों का ठहराव न होने से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों व नौकरीपेशा लोगों और तीर्थ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लंबे से समय रेल मंत्रालय से ट्रेन संख्या-14681-14682 नई दिल्ली जालंधर इंटर सिटी एक्सप्रेस, 20411-20412 दिल्ली सहारनपुर स्पेशल मेमू एक्सप्रेस, 19019-19020 बांद्रा देहरादून एक्सप्रेस, 18477-18478 उत्कल एक्सप्रेस (पुरी योग नगरी ऋषिकेश) की ठहराव की मांग की जा रही है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि सकौती की दूरी नौ किमी है, जहां ट्रेनों का स्टापेज किया गया है। बताया कि खतौली की टिकट बिक्री आय सकौती से कई गुणा अधिक है।
उन्होंने नगर व देहात क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा के दृष्टिगत खतौली से गुजरने वाली इन सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव कराए जाने की मांग की है।
