उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अफसरों ने लिया जायजा
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 27 अक्टूबर को वैदिक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। डीएम राजीव कुमार शर्मा, एसएसपी सुधीर कुमार ¨सह व विधायक विजय कश्यप ने एकसाथ हेलीपैड स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
चरथावल : क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन में शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के भाग लेने की आधिकारिक सूचना मिलने पर डीएम, एसएसपी व विधायक विजय कश्यप ने हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया।
चरथावल से करीब दो किलोमीटर पर भवानीपुरा गांव में स्थित आचार्य अभयदेव वेद गुरुकुल-तपोवन आश्रम में तीन दिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। संयोजक पं. आत्माराम ने बताया कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 27 अक्टूबर को वैदिक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। डीएम राजीव कुमार शर्मा, एसएसपी सुधीर कुमार ¨सह व विधायक विजय कश्यप ने एकसाथ हेलीपैड स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर एसपी सिटी ओमवीर ¨सह, कानूनगो योगेंद्र चौधरी, एई संजीव सैनी, मनोज चाहल, संजय त्यागी, श्रीचंद व मनीष गर्ग सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे। एक घंटा रुकेंगे उपमुख्यमंत्री
केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को 11 बजकर 55 मिनट पर हेलीपैड पर पहुंचेंगे और 12 बजे कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह यहां एक घंटा रुकेंगे।